Vivo V30 Lite स्मार्टफोन 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन
Vivo V30 Lite Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपना नया हैंडसेट Vivo V30 Lite को सऊदी अरब में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इससे पहले इस मिड रेंज स्मार्टफोन को दिसंबर 2023 में चीन में पेश किया गया था। लेकिन वहां इसे अलग स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध कराया गया है।
सऊदी अरब के बाद उम्मीद की जा रही है, कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। तो चलिए आपको आगे इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo V30 Lite कीमत और कलर: वीवो ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो वी30 लाइट को सऊदी अरब में दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। जिसमें क्रिस्टल ब्लैक और लेदर पर्पल कलर शामिल हैं।
इसके 12GB +256GB वाले स्टोरेज की कीमत सऊदी अरब 1,129 SAR (लगभग 25 हजार रुपए) है। आपको बता दें, वीवो अगले महीने 7 मार्च को भारत में अपना Vivo V30 और V30 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। ये दोनों ही फोन्स धांसू फीचर्स से लैस होंगे।

Vivo V30 Lite के स्पेसिफिकेशन: वीवो वी30 लाइट में कंपनी ने 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है, यह फोन एचडी प्लस रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा।
प्रोसेसर की तौर पर इसमें Snapdragon 4 Gen 2 SoC चिपसेट दिया गया है, जिसमें यूजर को 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन 80W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी से पैक्ड है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V30 Lite में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन को धूल से प्रतिरोधक बनाने के लिए IP 54 रेटिंग प्राप्त हुए हैं। वहीं इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में Hi-Res audio सर्टिफिकेशन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलेगा।
फिलहाल कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि, वीवो वी 30 लाइट को भारतीय बाजार में कब तक पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








