Vivo V30 Lite के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन, यहां जानें सभी डिटेल्स
Vivo V30 Lite Price: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी30 सीरीज ( Vivo V30 Series) को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं MySmartPrice की एक रिपोर्ट में Vivo V30 Lite के लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही इस फोन के लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है। आपको बता दें, हाल ही में वैनिला वीवो V30 को मॉडल नंबर V23118 के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था।
वीवो वी30 लाइट के संभावित स्पेसिफिकेशन
MySmartPrice की रिपोर्ट की मानें तो Vivo V30 Lite को नए स्मार्टफोन मॉडल के तौर पर लाया जा सकता है, जिसमें कंपनी 4,700mAh की बैटरी दे सकती है। जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। आपको बता दें, यह अपकमिंग फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इसे 8GB + 256GB और 12GB + 256GB दो वेरियंट में उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन Android 13 ओएस पर संचालित हो सकता है। वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो Vivo V30 Lite, Vivo V29e के ग्लोबल वेरिएंट पर आधारित हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ग्राहकों को ब्लूटूथ, डुअल-बैंड वाई-फाई, एनएफसी और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिए जाने की उम्मीद है।

Vivo V29e स्पेसिफिकेशंस
Vivo V29e एक किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉइड 13 पर आधारित Funtouch OS 13 पर चलता है। इसमें कंपनी ने अपने ग्राहकों को 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन पंच-होल कटआउट के साथ आ रहा है। जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एड्रेनो जीपीयू से संचालित होता है। यह ग्लोबल मॉडल सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट में आता हैकैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो वी29e में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,800mAh की बैटरी दी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








