Vivo V40 के लॉन्च से पहले Vivo V30 की कीमतों में भारी गिरावट, यहां जानें ऑफर डिटेल
Vivo कथित तौर पर V40 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्रांड ने इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए Vivo V30 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। आइए आपको आगे Vivo V30 पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V30 कीमत व ऑफर- Vivo V30 के 8GB/128GB वेरिएंट की शुरूआती कीमत 31,999 रुपये, 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। हालांकि, इस वक्त सभी मॉडल पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इसके साथ ही ग्राहकों को कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट कैशबैक और वीवो वी-शील्ड प्रोटेक्शन प्लान जैसे अतिरिक्त लाभ मिल रहे हैं। साथ ही वीवो 8GB/128GB वेरिएंट पर 8 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर कर रहा है। यह नई कीमत 1 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट Flipkart, वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट और सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
Vivo V30 खूबियां- Vivo V30 में आपको 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 2,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 1.5K रेजोल्यूशन है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo के इस हैंडसेट में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है। जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज से जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें f/1.88 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मिल रहा है। वहीं f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमे 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल 4G VoLTE, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 6, जीपीएस, एनएफसी और 5G शामिल है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 164.36 मिमी, चौड़ाई 75.1 मिमी, और वजन 186 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








