Home
Mobile

Vivo V30 सीरीज की कीमत लीक, इन पावरफुल फीचर्स के साथ भारत में 7 मार्च को होगा लॉन्च

Vivo V30 Series Price in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो आज से दो दिन बाद यानी कि 7 मार्च को भारत में अपना नया सीरीज Vivo V30 लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि इस सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है।

आपको बता दें, कंपनी अपने इस सीरीज के तहत Vivo V30 और Vivo V30 Pro दो नए फोन्स लॉन्च करेगी। वीवो V सीरीज को पहली बार Zeiss ऑप्टिक्स कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। तो आइए आपको इस सीरीज की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo V30 सीरीज की कीमत लीक, भारत में 7 मार्च को होगा लॉन्च

दरअसल इस सीरीज को कंपनी ने पिछले महीने ही इंडोनशिया में लॉन्च किया है। भारत में इस फोन की डिजाइन और ज्यादातर फीचर्स भी लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, फोन की डिजाइन ग्लोबल वेरिएंट की तरह ही होगी।

Vivo V30 सीरीज की कीमत: फेमस टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इस सीरीज की कीमत को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर जानकारी शेयर की है। जिनके अनुसार वीवो के इस सीरीज की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे 40,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये के बीच देश में उपलब्ध करा सकती है।

Vivo V30 सीरीज की कीमत लीक, भारत में 7 मार्च को होगा लॉन्च

Vivo V30 सीरीज फीचर्स: जैसा कि, हमने आपको बताया कि, इस फोन की एंट्री पहले ही इंडोनेशिया में हो चुकी है। कंपनी ने Vivo V30 सीरीज में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया है।

जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz तक सैम्पलिंग रेट और 2,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

Vivo V30 सीरीज की कीमत लीक, भारत में 7 मार्च को होगा लॉन्च

कंपनी अपने इस सीरीज को 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ ला सकती है। यह सीरीज Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Vivo V30 में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस इसमें शामिल होगा। वहीं इसके Pro मॉडल को 50MP का प्रोट्रेट लेंस के साथ लाया जा सकता है।

इन दोनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP की फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo v30 series indian price details leak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X