Home
Mobile

Vivo V30 गीकबेंच पर स्पॉट, Snapdragon 7 Gen 3 के साथ होगी एंट्री, यहां जानें सबकुछ

Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo V30 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है। कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को इस महीने यानि कि, नवंबर की आखिर तक या फिर दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में ला सकती है। वीवो वी30 को स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। तो चलिए आपको वीवो के इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo V30 की गीकबेंच लिस्टिंग

वीवो वी30 को गीकबेंच की टेस्टिंग के डाटाबेस पर स्पॉट किया गया है । जिससे इसके GPU परफॉर्मेंस की जानकारी सामने आई है। IMEI डाटाबेस लिस्टिंग की मानें तो वीवो के इस स्मार्टफोन को वल्कन टेस्ट में 4167 स्कोर मिले हैं। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम चिप पर काम करेगा। जिसमें कंपनी Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट को शामिल कर सकती है। इसके साथ ही इसमें 12GB तक रैम दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा। लिस्टिंग से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, SD7G3 में 2.63GHz पर चलने वाला एक हाई-परफॉर्मेंस कोर, 2.40GHz पर चलने वाले 3 परफॉर्मेंस कोर और 1.80GHz पर चलने वाले 4 एफिशिएंसी कोर इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही यह Adreno 720 GPU से लैस होगा। फिलहाल Vivo V30 सीरीज के लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

Vivo V30 गीकबेंच पर स्पॉट, Snapdragon 7 Gen 3 के साथ होगी एंट्री

Vivo V29 की खासियत

Vivo V29 और V29 Pro 5G में कंपनी ने अपने यूजर्स को 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo V29 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं V29 Pro को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इन फोन्‍स के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड Funtouch OS 13 पर संचालित होते हैं। इस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। Vivo V29 में 50MP का प्राइमरी सेंसर जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है, इसके साथ ही इसमें 8MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 एमपी का मोनोक्रोम सेंसर मिल रहा है। वहीं Vivo V29 Pro में 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, इसके साथ ही इसमें 12MP का पोर्ट्रेट लेंस और 8MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल रहा है। दोनों ही फोन्‍स में 4600mAh की बैटरी है, जो 80W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo is reportedly bringing a new smartphone Vivo V30 soon. Now Snapdragon 7 Gen 3 processor will be provided in Vivo V30. This smartphone has been seen on Geekbench. This smartphone is likely to be launched at the end of this month or in the beginning of December.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X