Home
Mobile

Vivo V30 और Vivo V30 Pro स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानिए कीमत

वीवो जल्द ही अपना नया सीरीज Vivo V30 को भारत में लॉन्च करने वाला है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, देश में उपलब्ध कराए जाने से पहले ही कंपनी ने अपने इस आगामी सीरीज को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है।

वीवो 30 सीरीज के तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट Vivo V30 और Vivo V30 Pro को शामिल किया है। तो आइए आपको आगे इस सीरीज के तहत लॉन्च किए गए दोनों फोन्स की कीमत व फीचर्स के बारे विस्तार से बताते हैं।

Vivo V30 और Vivo V30 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च,  जानिए कीमत

Vivo V30 सीरीज की कीमत: इंडोनेशिया में Vivo V30 के बेस वेरिएंट 8GB/256GB मॉडल की कीमत Rp 59,99,000 (करीब 31,650 रुपये) है, वहीं 12GB/512GB के लिए आपको 69,99,000 रुपये (करीब 36,950 रुपये) खर्च करने होंगे।

वहीं इसके Pro मॉडल के सिंगल वेरिएंट 12GB/512GB को Rp 89,99,000 (करीब 47,500 रुपये) है। वीवो ने इंडोनेशिया में Vivo V30 को तीन कलर ऑप्शन Puspa White, Equatorial Green और Vivo V30 Pro को दो कलर ऑप्शन Equatorial Green और Volcanic Black में पेश किया है।

Vivo V30 और Vivo V30 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च,  जानिए कीमत

Vivo V30 के स्पेसिफिकेशन: वीवो के इस फोन में 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 60 Hz, 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। जो 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज में आ रहा है। इसे LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Vivo V30 और Vivo V30 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च,  जानिए कीमत

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX920 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 50MP 2x टेलीफोटो शूटर मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ रहा है।

Vivo V30 Pro के स्पेसिफिकेशन: वीवो ने अपने इस हैंडसेट को 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जो 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 60 Hz, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 2800 nits पीक ब्राइटनेस है।

यह फोन MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर से लैस है। इसे कंपनी ने 12GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। यह फोन LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP सुपर वाइडएंगल और 50MP पोट्रेट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। यह फोन ऑरा लाइट के साथ आ रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo v30 vivo 30 pro smartphone launched in indonesia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X