Vivo v30, Vivo v30 Pro भारत में आज देगा दस्तक, लॉन्च से ठीक पहले कीमत लीक, जानें स्पेसिफिकेशन
Vivo v30 and Vivo v30 Pro Price: स्मार्टफोन ब्रांड Vivo अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज अपने दो नए फोन्स Vivo V30 और Vivo V30 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले ही वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है।
अगर आपको भी वीवो के इन फोन्स का इंतजार है तो आइए आपको इसकी लीक कीमत, और Vivo V30 और Vivo V30 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo V30, Vivo V30 Pro की लीक कीमत: टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने इन फोन्स की कीमत लॉन्च से पहले लीक की है। टिपस्टर की मानें तो Vivo V30 Pro के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत देश में 41,999 रुपये और Vivo V30 की कीमत 33,999 रुपये तय होगी।
Vivo V30 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस: Vivo V30 के स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की कर्व्ड ऐज AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ आएगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 7 Gen 3 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आएगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FuntouchOS के साथ पेश किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए वीवो अपने इस फोन को 5000mAh की बैटरी से लैस कर सकती है, कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo V30 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस: Vivo V30 Pro की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1.5k रेजॉल्यूशन का सपोर्ट के साथ आता है। इसमें कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 SoC चिपसेट दिया है।
जो 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज से पैक्ड है। वीवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड होगा। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








