vivo V30 vs vivo V30 Lite में क्या है अंतर, दोनों में से किसे लेना होगा फायदे का सौदा? यहां जानें
Vivo V30 vs vivo V30 Lite: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारत में अगले महीने 12 मार्च को Vivo V30 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत । इससे पहले vivo V30 और vivo V30 Pro को लाया जाएगा।
इससे पहले ही कंपनी ने इस सीरीज के लाइट वेरिएंट को चीन के बाद अब साउदी अरब में भी पेश कर दिया है। तो आइए आपको vivo V30 और vivo V30 Lite के बीच मिलने वाले अंतर से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo V30 vs vivo V30 Lite कीमत: वीवो वी30 लाइट 5जी को दो कलर ऑप्शन क्रिस्टल ब्लैक और लेदर पर्पल में पेश किया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 1129 अरेबियन रुपये में उपलब्ध कराया है।
भारत में इस फोन की कीमत तकरीबन 25,000 रुपये तय हो सकती है। वहीं भारत में vivo V30 फोन की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपए के बीच तय किया जा सकता है।

Vivo V30 vs vivo V30 Lite डिस्प्ले: वीवो वी30 को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इसमें 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 2800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी।
वहीं Vivo V30 Lite 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच के एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा।

Vivo V30 vs vivo V30 Lite प्रोसेसर: वीवो वी30 फोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं Vivo V30 Lite 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा।
Vivo V30 vs vivo V30 Lite कैमरा: vivo V30 में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP मेन कैमरा सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर से लैस होगा।
Vivo V30 Lite को चीनी मार्केट में डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं साउदी अरब में इसे ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। जो 50MP का प्राइमरी, 8MP का प्रोट्रेट और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा से पैक्ड है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo V30 vs vivo V30 Lite कैमरा: vivo V30 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगा। Vivo V30 Lite 5G स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी से पैक है, जो 80W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








