Home
Mobile

Vivo V30e 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Vivo ने अपने नए अपकमिंग स्मार्टफोन 'Vivo V30e 5G' को ऑफिशियली टीज कर दिया है। कंपनी ने Vivo इंडिया की साइट पर Vivo V30e 5G को कमिंग सून की टैगलाइन के साथ पेश किया है। इस बात से यह पता चलता है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ वीवो की साइट पर लाइव हुए पेज से इस फोन के स्पेक्स की जानकारी सामने आई है।

ऐसा माना जा रहा है कि Vivo का नया स्मार्टफोन इस महीने के लास्ट में या मई की शुरुआत में भारतीय कस्टमर्स के लिए लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टफोन को वीवो 30 सीरीज के तहत लेकर आ रहा है और सीरीज में दो वेरिएंट में आते हैं, जो कि देश और ग्लोबली बिक्री के लिए उपलब्ध है। Vivo V30e 5G को कंपनी कई सारे फीचर्स के साथ मार्केट में पेश करेगी। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo V30e 5G

दो कलर में साइट पर हुआ लाइव : Vivo का नया V30e 5G फोन दो कलर Velvet Red और Silk Blue में साइट पर लाइव हुआ है। इस फोन की डिजाइन देखने में काफी अट्रैक्टिव नजर आती है। इस फोन के बैक पैनल पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और कैमरा सेंसर्स के साथ ऑरा लाइट भी दी गई है। इसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है।

Vivo V30e 5G फीचर्स : Vivo ने कंर्फम कर दिया है कि इस नए स्मार्टफोन को अल्ट्रा स्लिम 3D कर्व डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जो कि पंच होल कटआउट के साथ आएगी। इस अपकमिंग फोन के कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ डुअल सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP IMX882 सेंसर दिया जाएगा और सेल्फी के लिए ऑटो फोकस लेंस के साथ 50MP कैमरा दिया जाएगा।

इस फोन में पॉवर के लिए लंबा साथ निभाने वाली 5,500 mAh की बैटरी मिलेगी, जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फिलहाल फोन के चिपसेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट से पता चलता है कि इसमें 4nm पर काम करने वाला Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा और इसमें कई डिफरेंट स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V30e 5G can be launched in India soon, will get great features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X