Vivo V30e 5G स्मार्टफोन 50MP फ्रंट कैमरा और इन तगड़े फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ऑफर्स
Vivo V30e 5G Price: आखिरकार वीवो ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, Vivo V30 5G सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन Vivo V30e 5G को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। आपको बता दें, इससे पहले कंपनी ने इस सीरीजी के तहत Vivo V30 और Vivo V30 Pro को भारत में पहले ही लॉन्च किया था। तो चलिए अब आपको वी30 सीरीज के तीसरे फोन की कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स और स्पेक्स की डिटेल्स बताते हैं।
Vivo V30e 5G के स्पेसिफिकेशन्स- वीवो वी30ई 5जी में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जो 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और सेंटर्ड पंच होल डिस्प्ले के साथ आ रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC चिपसेट शामिल किया गया है। जो 8GB/128GB और 8GB/ 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX 882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.79 है और ये OIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं दूसरा कैमरा 8MP के अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर और एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आ रहा है।

बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो यह फोन 5,500mAh की बैटरी से लैस है, जो 44W के फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुएल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, डुअल सिम, 5G + 5G डुअल सिम स्टैंडबाय और GPS जैसे फीचर्स से लैस है। इस फोन को IP64 रेटिंग मिली है।
Vivo V30e 5G कीमत और ऑफर्स- इसके 8GB+128GB वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। लेकिन, HDFC, ICICI और SBI कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर कंपनी 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट अपने ग्राहकों को ऑफर कर रही है। जिसके बाद इसे कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकेगा।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे वेलवेट रेड और सिल्क ब्लू दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। वीवो के इस नए फोन को आप फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ई-स्टोर से आज से ही प्री-बुकिंग कर सकेंगे। यह ऑफर वीवो इंडिया के ई-स्टोर पर 16 मई तक ही उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








