Vivo V30e की सेल भारत में शुरू, बंपर ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका, जानें कीमत और उपलब्धता
Vivo V30e Offer: Vivo V30e स्मार्टफोन की सेल भारत में आज से शुरू हो रही है। कंपनी ने अपने हैंडसेट को पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वीवो के इस फोन को ग्राहक Silk Blue और Velvet Red कलर में खरीद सकते हैं।
इसकी बिक्री कंपनी वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगी। तो चलिए आपको आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Vivo V30e स्पेसिफिकेशन्स- वीवो वी30ई स्मार्टफोन में 6.78 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। जो120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है।
यह फोन Ultra-Slim 3D Curved Display सपोर्ट करने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह Low Blue Light, Low Flicker और Low Motion Blur सर्टिफाइड भी है।

Vivo V30e में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिप है। इसमें कंपनी ने 8GB रैम दिया है। इसके साथ ही इसमें 8GB एक्सटेंडेड रैम का भी ऑप्शन मिलेगा। यह स्मार्टफोन 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वी30ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर Aura Light के साथ दो लेंस हैं, जिनमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस मिल रहा है।

इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरा से4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh Battery दी है। जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
Vivo V30e के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 8- 5G बैंड्स, OTG सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी 2.0, IP64 रेटिंग, 5GHz Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 मिल रहे हैं।
Vivo V30e की कीमत व ऑफर्स- Vivo V30e की कीमत 8GB /128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। लेकिन अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी HDFC, ICICI बैंक कार्ड के जरिए करते हैं, तो वह 10% तक के तत्काल छूट का लाभ ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








