Home
Mobile

Vivo V40 Pro आज भारत में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

भारत में हाल ही में लॉन्च हुए, Vivo V40 Pro की आज पहली सेल शुरू होने जा रही है। जिसके तहत ग्राहक वीवो वी40 प्रो को कीमत से भारी छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं।

वीवो वी40 प्रो में टॉप-टियर मीडियाटेक चिपसेट, OLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए अब आगे वीवो वी40 प्रो की कीमत, ऑफर और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Vivo V40 Pro आज भारत में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध

Vivo V40 Pro की कीमत और ऑफर- वीवो वी40 प्रो आज पहली बार वीवो के ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। जिसकी बिक्री दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगी।

भारत में वीवो वी40 प्रो की कीमत के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB/512GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 55,999 रुपये तय हुआ है।

Vivo V40 Pro आज भारत में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध

लेकिन ICICI बैंक और HDFC बैंक कार्ड का उपयोग करने पर ग्राहकों को वीवो ई-स्टोर से तत्काल 10% की छूट मिलेगी। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट सभी प्रमुख बैंकों के कार्ड पर भी 5,000 रुपये की छूट दे रहा है, हालांकि यह छूट 8GB/256GB वेरिएंट तक सीमित है। जिससे इस फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी। वीवो वी40 प्रो को टाइटेनियम ग्रे और गंगा ब्लू शेड्स में पेश किया गया है।

Vivo V40 Pro स्पेसिफिकेशन - वीवो वी40 प्रो में 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो120Hz रिफ्रेश रेट , 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ SoC के शामिल किया गया है। जो 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

फोन Android 14-आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर है। मेन कैमरा 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो-पोर्ट्रेट शूटर के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं फ्रंट में AF के साथ 50MP ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा का उपयोग करेगा।

इसे पावर देने के लिए इसमें 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वीवो वी40 प्रो में मेटल फ्रेम के साथ ग्लास बैक और सामने की तरफ Schott α ग्लास प्रोटेक्शन है।

धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं। यह डुअल-स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V40 Pro Sale in India Today via Flipkart, know Price and Offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X