Home
Mobile

Vivo V40 Pro vs Vivo V30 Pro: क्या है अंतर? आपको कौन सा लेना चाहिए?

Vivo ने अपनी V40 सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने Vivo V40 Pro को भी उपलब्ध कराया है। कंपनी ने, अपने इस फोन को 54,999 शुरूआती कीमत के साथ पेश किया है।

ऐसे में हमने सोचा कि, Vivo V40 Pro और Vivo V30 Pro के बीच मिलने वाले कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं। जिससे पता चल सके कि इनके बीच क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा फोन सबसे अच्छा हो सकता है।

Vivo V40 Pro vs Vivo V30 Pro: क्या है अंतर? आपको कौन सा लेना चाहिए?

Vivo V40 Pro और V30 Pro की कीमत-

भारत में Vivo V40 Pro के 8GB/256GB बेस कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 54,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 60,999 रुपये तय की गई है। हालांकि, ग्राहक ICICI बैंक या HDFC बैंक कार्ड से इसकी खरीद पर 10% की छूट पा सकते हैं। इसके साथ ही 6 महीने तक नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन उपलब्ध हैं।

जबकि, कंपनी ने Vivo V30 Pro स्मार्टफोन के 8GB/256GB वेरिएंट को 41,999 रुपये कीमत और 12GB/512GB वेरिएंट को 46,999 रुपये कीमत में पेश किया था।

Feature Vivo V40 Pro Vivo V30 Pro
Display 6.78-inch AMOLED, 120Hz, 2800 x 1260 pixels 6.78 inches AMOLED, 120Hz, 2800 nits (peak)
Processor MediaTek Dimensity 9200+ (4 nm) Mediatek Dimensity 8200 (4 nm)
Storage 8GB / 256GB, 12GB / 512GB 8GB/256GB, 12GB/256GB, 12GB/512GB
Rear Camera
Triple: 50 MP (wide) + 50 MP (telephoto) + 50 MP (ultrawide)

50 MP, f/1.9, 23mm (wide), OIS
50 MP, f/1.9, 50mm (telephoto), 50 MP, f/2.0, 15mm, (ultrawide)
Selfie Camera 50 MP 50 MP, f/2.0, 20mm (wide), 1/2.76", 0.64µm, AF
Battery 5500 mAh, 80W fast charging 5000mAh, 80W Fast Charging
OS Android 14, FunTouch OS 14 Android 14, Funtouch 14
Price Rs. 49,999 (8 GB RAM / 256 GB storage), Rs. 55,999 (12 GB RAM / 512 GB storage) Rs. 41,999 (8GB/256GB), Rs. 46,999 (12GB/512GB)

डिस्प्ले- Vivo V40 Pro में 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो कि एक बिलियन कलर को शो करती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1260x2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ डिस्प्ले शार्प और वाइब्रेंट इमेज ऑफर करता है।

जबकि, V30 Pro स्मार्टफोन 2800 × 1260 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 3डी कर्व्ड स्क्रीन है, जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160 Hz Dimming जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो आंखों को सुरक्षित रखता है।

Vivo V40 Pro vs Vivo V30 Pro: क्या है अंतर? आपको कौन सा लेना चाहिए?

प्रोसेसर- बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए V40 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ SoC के शामिल किया गया है। जबकि, V30 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 आक्टाकोर प्रोसेसर है।

मैमोरी- V40 Pro स्मार्टफोन 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। जबकि, वीवो वी30 प्रो को भी कंपनी ने भारत में 8GB/256GB और 12GB/512GB में उपलब्ध कराया है।

Vivo V40 Pro vs Vivo V30 Pro: क्या है अंतर? आपको कौन सा लेना चाहिए?

कैमरा- V40 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP वाइड लेंस, 2x OIS वाला 50MP टेलीफीटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। कैमरे Zeiss ऑप्टिक्स, Zeiss T* लेंस कोटिंग और रिंग-LED फ्लैश से लेंस शामिल है। यह फोन 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट कैमरा 50MP वाइड लेंस है, जिसमें डुअल LED फ्लैश है और यह 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग करता है।

जबकि, V30 Pro में भी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन लेंस है, जो OIS फीचर से लैस है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/1.85 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल पोर्टरेट सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें भी 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- Vivo V40 Pro में 5500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी द्वारा पावर्ड है, जो कि 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जबकि, V30 Pro में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V40 Pro vs Vivo V30 Pro: Camera to Price, Is What Are The Differences? Which One Should You Buy?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X