5500mAh की धमाकेदार बैटरी के साथ Vivo V40 Series भारत में लॉन्च, मिलेंगे गजब के फीचर्स
Vivo ने भारत में अपनी Vivo V40 Series को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज में दो लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V40 और Vivo V40 Pro को लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी ने Vivo V40 फोन को 3 कलर ऑप्शन और Vivo V40 Pro को 2 कलर ऑप्शन के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री दी है।
कंपनी ने Vivo V40 को 3 स्टोरेज वेरिएंट और Vivo V40 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। साथ ही इसमें 5500mAh की बैटरी भी दी गई है। चलिए इन दोनों फोन की कीमत, सेल और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

Vivo V40 और Vivo V40 Pro की कीमत और बिक्री
कंपनी ने Vivo V40 को 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+512GB में स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है, जबकि Vivo V40 Pro को 8GB+256GB और 12GB+512GB में स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। Vivo V40 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। फोन को आप 3 कलर ऑप्शन Ganges Blue, Lotus Purple और Titanium Grey में खरीद सकते हैं।
बात करें Vivo V40 Pro की कीमत की तो इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है। Vivo V40 Pro को आप 2 कलर ऑप्शन Ganges Blue और Titanium Grey में खरीद सकते हैं।

इन दोनों फोन की आज से प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप Vivo V40 को 13 अगस्त से खरीद सकेंगे और Vivo V40 Pro को 19 अगस्त से खरीदा जा सकेगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए मिल सकेंगे।
Vivo V40 और Vivo V40 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Vivo V40 Pro में 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो कि एक बिलियन कलर को शो करती है। यह HDR10+ को सपोर्ट करता है और इसमें स्मूथ विजुअल के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रही है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 है, जिससे इसे ब्राइट कंडीशन में आसानी से देखा जा सकता है। 1260x2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ डिस्प्ले शार्प और वाइब्रेंट इमेज प्रदान करता है।
फोन का माप 164.2x74.9x7.6mm है और इसका वजन 192 ग्राम है, जो स्लीक और हैंडल करने में आसान बनाता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट (नैनो-सिम, डुअल स्टैंड बाय) और eSIM है। Vivo V40 Pro धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग प्राप्त है, जिसकी वजह से यह 30 मिनट तक 1.5 मीटर तक पानी में डूबा रह सकता है।
फनटच के साथ एंड्रॉयड 14 पर चलने वाला यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिपसेट द्वारा पावर्ड है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU और इम्मोर्टिलस-G715 MC11 GPU शामिल है, जो आपके सभी ऐप्स और गेम्स के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस की पेशकश करता है।
Vivo V40 के स्पेसिफिकेशंस
Vivo V40 में कंपनी ने 1260x2800 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाली बड़ी 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है। 453ppi की पिक्सल डेनसिटी और HDR10+ के लिए सपोर्ट के साथ डिस्प्ले की क्वालिटी काफी शानदार है। इस फोन की स्क्रीन में 4500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है, जो कि तेज धूप में भी आसानी से देखी जा सकती है। इसके अलावा, इस फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है, जो कि एक स्मूथ और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस प्रोवाइड करती है।
Vivo V40 भी एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, इसकी मोटाई 7.6 मिमी है और इसका वजन 190 ग्राम है। साथ ही यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जिसमें 2.63 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है। यह फोन मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है।
कैमरा क्वालिटी
Vivo V40 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 50MP वाइड लेंस, 2x OIS वाला 50MP टेलीफीटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। कैमरे Zeiss ऑप्टिक्स, Zeiss T* लेंस कोटिंग और रिंग-LED फ्लैश लेंस शामिल है। यह फोन 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा 50MP वाइड लेंस है, जिसमें डुअल LED फ्लैश है और यह 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Vivo V40 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ दो कैमरे हैं। इस फोन के रियर कैमरे 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मौजूद है।
बैटरी लाइफ
Vivo V40 Pro में अंडर-डिस्प्ले सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरो, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास शामिल है। यह 5500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी द्वारा पावर्ड है, जो कि 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बात करें Vivo V40 की तो इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो कि 80 वॉट फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करने के साथ फास्ट और एफिसिएंट चार्जिंग सेट करती है।
अन्य फीचर्स
Vivo V40 Pro वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और ओटीजी सपोर्ट के साथ USB Type-C 2.0 को सपोर्ट करता है। वहीं Vivo V40 फास्ट और रिलायबल कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G और VoLTE को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ v5.4, Wi-Fi, NFC, USB Type-c v 2.0 और अतिरिक्त कार्यक्षमता के लिए IR ब्लास्टर शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








