Home
Mobile

Vivo V40 vs Vivo V40 Pro: यहां जानें दोनों फोन में से किसे खरीदना रहेगा आपके लिए बेहतर, मिलेगी पूरी जानकारी

Vivo V40 vs Vivo V40 Pro: Vivo ने आज अपने दो लेटेस्ट फोन Vivo V40 और Vivo V40 Pro को भारतीय मार्केट में को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों ही फोन को बेहद ही शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। दोनो ही फोन दमदार बैटरी लाइफ और कैमरा क्वालिटी के साथ मार्केट में उतरे हैं।

लेकिन अब आपके मन में इन दोनों फोन को लेकर सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन सा फोन आपको खरीदना चाहिए और किस फोन में क्या खासियत मौजूद है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इन दोनों ही फोन में मिलने वाले खास अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लिए बेहतरीन फोन को सिलेक्ट कर सकें। आइए जानते हैं।

Vivo V40 और Vivo V40 Pro में से किसे खरीदना रहेगा आपके लिए बेहतर, जाने

Vivo V40 और Vivo V40 Pro में अंतर

कीमत: कंपनी ने Vivo V40 को 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है, जबकि Vivo V40 Pro को 8GB+256GB और 12GB+512GB में पेश किया है।

अब बात करें कीमत में होने वाले अंतर की तो Vivo V40 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। Vivo V40 Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है।

Vivo V40 और Vivo V40 Pro में से किसे खरीदना रहेगा आपके लिए बेहतर, जाने

कलर ऑप्शन: Vivo V40 को आप 3 कलर ऑप्शन Ganges Blue, Lotus Purple और Titanium Grey में खरीद सकते हैं, जबिक Vivo V40 Pro को आप 2 कलर ऑप्शन Ganges Blue और Titanium Grey में खरीद सकते हैं।

डिस्प्ले: Vivo V40 में कंपनी ने 1260x2800 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाली बड़ी 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है। 453ppi की पिक्सल डेनसिटी और HDR10+ के लिए सपोर्ट के साथ डिस्प्ले की क्वालिटी काफी शानदार है। इस फोन की स्क्रीन में 4500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है, जो कि तेज धूप में भी आसानी से देखी जा सकती है। इसके अलावा, इस फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है, जो कि एक स्मूथ और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस प्रोवाइड करती है।

Vivo V40 और Vivo V40 Pro में से किसे खरीदना रहेगा आपके लिए बेहतर, जाने

Vivo V40 Pro में 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो कि एक बिलियन कलर को शो करती है। यह HDR10+ को सपोर्ट करता है और इसमें स्मूथ विजुअल के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रही है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 है, जिससे इसे ब्राइट कंडीशन में भी आसानी से इस्तेमाल किया सकता है। 1260x2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ डिस्प्ले शार्प और वाइब्रेंट इमेज प्रदान करता है।

प्रोसेसर: Vivo V40 एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, इसकी मोटाई 7.6 मिमी है और इसका वजन 190 ग्राम है। साथ ही यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जिसमें 2.63 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल है। यह फोन मल्टीटास्किंग के हिसाब से अच्छा ऑप्शन है।

Vivo V40 Pro का माप 164.2x74.9x7.6mm है और इसका वजन 192 ग्राम है, जो स्लीक और हैंडल करने में आसान बनाता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट (नैनो-सिम, डुअल स्टैंड बाय) और eSIM है। Vivo V40 Pro धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग से लैस है, जिसकी वजह से यह 30 मिनट तक 1.5 मीटर तक पानी में डूबा रह सकता है।

फनटच के साथ एंड्रॉयड 14 पर चलने वाला यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिपसेट द्वारा पावर्ड है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU और इम्मोर्टिलस-G715 MC11 GPU शामिल है, जो आपके सभी ऐप्स और गेम्स के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस की पेशकश करता है।

कैमरा क्वालिटी: Vivo V40 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ दो कैमरे हैं। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरे 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मौजूद है।

बात करें Vivo V40 Pro की कैमरा क्वालिटी की तो ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 50MP वाइड लेंस, 2x OIS वाला 50MP टेलीफीटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। कैमरे Zeiss ऑप्टिक्स, Zeiss T* लेंस कोटिंग और रिंग-LED फ्लैश से भरपूर है। यह फोन 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा 50MP वाइड लेंस से लैस है, जिसमें डुअल LED फ्लैश है और यह 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी लाइफ: अगर इन दोनों फोन की बैटरी की तुलना करें तो आपको पता लगेगा कि Vivo V40 में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो कि 80 वॉट फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करने के साथ फास्ट और एफिसिएंट चार्जिंग सेट करती है। वहीं Vivo V40 Pro में अंडर-डिस्प्ले सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरो, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास शामिल है। यह 5500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी द्वारा पावर्ड है, जो कि 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी: Vivo V40 फास्ट और रिलायबल कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G और VoLTE को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ v5.4, Wi-Fi, NFC, USB Type-c v 2.0 और अतिरिक्त कार्यक्षमता के लिए IR ब्लास्टर शामिल है, जबकि Vivo V40 Pro में आपको वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और ओटीजी सपोर्ट के साथ USB Type-C 2.0 को सपोर्ट मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has today launched its two latest phones Vivo V40 and Vivo V40 Pro in the Indian market. Today we are going to tell you about the special differences between these two phones, so that you can select the best phone for yourself
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X