Vivo V40e 5G को हजारों रुपये की बचत के साथ घर लाने का मौका,जानें ऑफर डिटेल
अगर आप भी शानदार डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स वाला नया 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V40e 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
जी हां, आज वीवो के इस नए फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है। जिसके तहत आप इस फोन को कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकेंगे। तो चलिए आपको आगे इसकी उपलब्धता, ऑफर डिटेल से लेकर इसमें मिलने वाली सभी खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

Vivo V40e 5G की कीमत, ऑफर- कंपनी ने अपने इस डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इसके 8GB/ 128GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये तय किया है।
हालांकि, अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी HDFC और SBI बैंक कार्ड की मदद से करता है, तो वह इस पर 10% तक का डिस्काउंट लाभ ले सकता है। इसके साथ ही इस फोन पर 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।

उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के के जरिए की जाएगी।
Vivo V40e 5G स्पेक्स- वीवो वी40e 5G में 6.77 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इसें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर शामिल है, जिसे चार नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार किया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करता है।
स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें 8GB रैम के साथ 128GB और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। इसके साथ इसमें 8GB एक्सपेंडेबल रैम भी है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा है। जो एलईडी और ऑरा लाइट के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन से यूजर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5500mAh की बैटरी शामिल की है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करने में सक्षम है।
अन्य खासियतों की बात करें तो पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP64 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 समेत कई फीचर्स शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








