Home
Mobile

AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ धांसू फोन Vivo V40e, जानें कीमत, उपलब्धता और खूबियां

Vivo ने आज अपना एक और लेटेस्ट फोन Vivo V40e को भारतीय यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसके साथ ही इस फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है।

यह लेटेस्ट डिवाइस Vivo V40 Vivo और V40 Pro स्मार्टफोन में शामिल हो गया है, जो कि कंपनी द्वारा अगस्त 2024 में लॉन्च किए गए थे। चलिए इस फोन की कीमत से लेकर उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

भारत में लॉन्च हुआ Vivo का दमदार फोन Vivo V40e

Vivo V40e की कीमत

भारत में Vivo V40e को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में पेश किया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 28,999 रुपये और 30,999 रुपये है। यानी इस फोन को आप 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसे दो कलर ऑप्शन मिंट ग्रीन और रॉयल ब्रॉन्ज में लॉन्च किया गया है।

Vivo V40e की उपलब्धता और ऑफर्स

इस फोन की पहली बिक्री 2 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी। आप इसे Flipkart, Vivo India और मेनलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकेंगे। इस डिवाइस की फ्लिपकार्ट और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए प्री-बुकिंग भी की जा सकती है। कंपनी इस पर कुछ लॉन्च ऑफर भी लेकर आई है।

अगर आप इस फोन को HDFC या SBI कार्ड से पेमेंट कर खरीदते हैं, तो आपको इस पर सीधे 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इतनी ही नहीं, इस डिवाइस पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और 10 परसेंट का एक्सचेंज बोनस लाभ भी मिलेगा।

Vivo V40e स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Vivo V40e में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस डिवाइस में वेट टच फीचर भी मिल रहा है, जो कि गीले हाथों से स्क्रीन का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

चिपसेट: इसमें 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दी गई है, जिसे LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड फनटचओएस 14 पर रन करता है।

कैमरा: बात करें इस फोन के कैमरा की तो इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और ऑरो लाइट यूनिट के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50MP का फ्रंट मिलेगा, जो कि आपको परफेक्ट कैप्चरिंग क्वालिटी देगा। इस डिवाइस के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी: डिवाइस में 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।

अन्य सुविधाएं: इस फोन में आपको AI फीचर्स का लाभ मिलेगा। फोन AI Eraser और AI फोटो एन्हांसर फीचर से लैस है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल 5जी, 4जी LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिल रहा है। इसका आकार 163.9x75.0x7.49mm है और वजन 183 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has today launched its latest phone Vivo V40e for Indian users. The company has launched it in two storage variants 8GB + 128GB and 8GB + 256GB, priced at Rs 28,999 and Rs 30,999 respectively. Its first sale will start from October 2.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X