Vivo V40e में 50MP सेल्फी कैमरा, 80W चार्जिंग की पुष्टि, भारत में 25 सितंबर को होगा लॉन्च
स्मार्टफोन ब्रांड Vivo अगले हफ्ते भारत में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Vivo V40e के नाम से पेश किया जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग कंपनी ने कंफर्म कर दी है। यह फोन Vivo V40 और Vivo V40 Proc के साथ दस्तक देगा।
वीवो की आधिकारिक साइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है, जिसस इसके डिजाइन के साथ ही वीवो V40e के कुछ खास डिटल्स पर से पर्दा उठ चुका है। तो आइए आगे वीवो के इस अपकमिंग फोन के बारे में अब तक सामने आई सभी डिटेल्स जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, भारत में इसे अगले हफ्ते 25 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्चिंग के बाद इस फोन की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट और अन्य ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि, इस हैंडसेट को मिंट ग्रीन और रॉयल ब्रॉन्ज कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
वीवो वी40e के अब तक सामने आए फीचर्स के अनुसार वीवो वी40e का डिजाइन V40 और Pro मॉडल के समान है। जिसमें एक लंबवत संरेखित पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल और एक घुमावदार डिस्प्ले दिया गया है। आपको बता दें, वीवो V40e 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा।
इस फोन में 6.77 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलने की पुष्टि की गई है, जो 2392 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 93.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और एचडीआर10+ सपोर्ट के साथ आएगा।
इसके साथ ही वीवो वी40ई में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी शामिल होगी, जिसे लेकर दावा किया गया है कि, यह 90 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक ऑफर करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC चिपसेट दिए जानें की बात कही गई है। यह फोन एंड्रॉयड 14-आधारित फनटचओएस 14 पर काम करेगा। धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP65 रेटिंग मिली है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा, इसके कैमरे को ऑरा लाइट यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का AF सेल्फी कैमरा मिलेगा। वीवो के इस फोन से यूजर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा।
वहीं इसके कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसे 30,000 रुपये के सेगमेंट में उपलब्ध कराया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







