वीवो वी5 प्लस आईपीएल एडिशन हुआ लॉन्च, जानिए क्या है खास
वीवो ने अपने वी5 प्लस का आईपीएल स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है, यह स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर 10 अप्रैल से उपलब्ध होगा।
आईपीएल के शुरु होने से ठीक पहले वीवो ने अपने वीवो वी5 प्लस का आईपीएल लिमिटेड एडिशन पेश किया है। कंपनी का यह नया वीवो वी5 प्लस 10 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को फ्लिप्कार्ट, रिटेल स्टोर्स और वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर आदि से खरीदा जा सकता है।
वीवो वी5 प्लस के आईपीएल एडिशन की खास होने की वजह है इसका नया कलर वैरिएंट, जो कि है मैट ब्लैक। इसके अलावा नए वीवो वी5 प्लस के रियर पैनल में आईपीएल लोगो दिया गया है।

वीवो वी5 प्लस के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो यह 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 2.0GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है, इसकी रैम 4जीबी की है। वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप है, यह 20एमपी और 8एमपी कैमरा सपोर्ट करता है।
वीवो के इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, लेकिन इसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जीLTE सपोर्ट के साथ आता है। फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीस कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। इस फोन की बैटरी 3055mAh पॉवर की है।


Click it and Unblock the Notifications








