15 नवंबर को लॉन्च होगा फोन : 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 4जीबी रैम
वीवो जल्द ही अपने यूज़र्स के लिए दो नए धमाकेदार फोन पेश करने वाली है। यह फोन 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आएंगे।

चाइना की टेक कंपनी वीवो ने इस साल कि शुरुआत में भारत में वीवो वी3 और वी3 मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी के इन दोनों ही स्मार्टफोन को काफी अच्छा रिस्पांस और खूब वाहवाही भी मिली है। अपने शानदार लुक्स और फीचर्स की मदद से फोन मार्केट में अच्छी जगह बनाने में कायम रहे हैं।

अपने इन्हीं स्मार्टफोन की सफलता को को देखते हुए कंपनी 'वी' सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन पेश करने की तयारी में है। इन नए स्मार्टफोन को कंपनी ने नाम दिया है वीवो वी5 और वी5 प्लस। दोनों ही फोन की खास बात है कि यह 20 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरे के साथ लॉन्च हो सकते हैं।
फोन में और भी काफी कुछ खास है, आज हम नज़र डाल रहे हैं फोन की 5 खास बातों पर जो आपको आ सकती हैं पसंद।
20मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही स्मार्टफोन वीवो वी5 और वी5 प्लस 20एमपी फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ आते हैं। यह कैमरा मूनलाइट फ़्लैश सपोर्ट के साथ आएंगे, जिससे परफेक्ट सेल्फी ली का सके।
हार्डवेयर
वीवो वी5 स्मार्टफोन 1.8GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया जाएगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4जीबी दमदार रैम और 32जीबी कि इंटरनल स्टोरेज होगी। इसमें जीपीयू अड्रेनो 505 हो सकता है। यानी कि परफॉरमेंस में फोन बेहद कमाल हो सकता है।
13 मेगापिक्सल रियर कैमरा
वीवो के दोनों नए स्मार्टफोन वीवो वी5 और वी5 प्लस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आएंगे। फोन में पीडीएएफ और एलईडी फ़्लैश होगा , जो कि लो लाइट फ़ोटोज़ के लिए बेहतर है। दोनों ही आने वाले वीवो फोन फ्रंट कैमरा फोकस्ड होंगे।
वी 5 में होगी 5.5 इंच डिस्प्ले
हाल ही में लीक हुई एक तस्वीर के अनुसार, वीवो वी5 में 5.5 इंच की 720पी पैनल और वी5 प्लस में भी 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। हालाँकि यह 1080 पी रेजोल्यूशन के साथ होगा।
कीमत और लॉन्च डेट
वीवो के दोनों फोन वीवो वी5 और वी5 प्लस भारत में नवंबर 15 को लॉन्च हो सकते हैं। खबरों की माने तो कंपनी ने मुंबई में इवेंट की तयारी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications








