Home
Mobile

15 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा 20 एमपी सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

वीवो ने अपने स्मार्टफोन वीवो वी5 के लिए इंवाईट भेज दिए हैं। यह स्मार्टफोन सेल्फी लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है, इसमें 20एमपी फ्रंट कैमरा होगा।

By Agrahi
Vivo V7 फर्स्ट इम्प्रैशन

वीवो स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन वी5 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपने इस फोन की लॉन्च के लिए मीडिया को इंवाईट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी का यह वीवो वी5 लॉन्च इवेंट मुंबई में 15 नवंबर को आयोजित होगा। कहा जा रहा है कि यह नया स्मार्टफोन कंपनी के वीवो वी3 स्मार्टफोन का सक्सेसर है।

15 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा  20 एमपी सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन

वीवो ने अपने स्मार्टफोन की लॉन्च के लिए जो इंवाईट भेजा है उसमें एक लेंस की फोटो भी दिखाई गई है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी का यह सेल्फी फोकस्ड है, इसका फ्रंट कैमरा बेहद कमाल होने वाला है। सुनने में यह भी आया है कि वीवो वी5 स्मार्टफोन 20एमपी फ्रंट कैमरा के साथ आएगा। जो कि जबरदस्त धमाल मचा सकता है।

फुल एचडी डिस्प्ले

फुल एचडी डिस्प्ले

फोन के स्पेसीफिकेशन की बात कें तो बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है।

4जीबी दमदार रैम

4जीबी दमदार रैम

साथ ही यह स्मार्टफोन 4जीबी की दमदार रैम के साथ आएगा जो कि फोन को पावरफुल परफॉरमेंस देने में मददगार होगा। फोन में 32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है।

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर

वीवो वी5 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा जो कि इसके होम बटन यानी कि डिस्प्ले के नीचे होगा। इस स्मार्टफोन के गोल्ड, रोज़ गोल्ड रंगों में उपलब्ध होने की संभावनाएं हैं।

हाईफाई ऑडियो आउटपुट

हाईफाई ऑडियो आउटपुट

वीवो का यह धमाकेदार स्मार्टफोन वी5 अन्य वीवो स्मार्टफोन की ही तरह हाईफाई ऑडियो आउटपुट के साथ आएगा।

यह हो सकती है कीमत!

यह हो सकती है कीमत!

वीवो वी5 मिडरेंज में लॉन्च हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत 20,000 रुपए से लेकर 25,000 रुपए तक के बीच हो सकती है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V5 with 20MP front camera to be launched on 15th November. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X