तगड़े ऑफर्स के साथ vivo V50 की सेल शुरू, पावरफुल फीचर्स और 6000mAh की दमदार बैटरी से लैस
Vivo V50 Sale: वीवो वी50 कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च हुआ है। आज से लेटेस्ट स्मार्टफोन के लिए पहली सेल लाइव हो गई है। सेल में शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए मौजूद है। इसे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।
स्मार्टफोन में तगड़े कैमरा सेटअप के साथ जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। फोन पिछले साल अगस्त में लॉन्च किए वीवो वी40 का सक्सेसर है। वीवो वी50 की पहली सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं और इसमें कैसे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

कीमत और लॉन्च ऑफर्स
वीवो V50 की कीमत 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये, 8GB+256GB के लिए 36,999 रुपये और टॉप-एंड 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल के लिए 40,999 रुपये रखी गई है।
ऑनलाइन ऑफर्स
- HDFC और SBI बैंक कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर 10% तक डिस्काउंट या 10% एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
- 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है।
- 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है।
- वीवो V50 के साथ बंडल डील में वीवो TWS 3e सिर्फ 1,499 रुपये में मिलेंगे।
ऑफलाइन ऑफर्स
एसबीआई, अमेरिकन एक्सप्रेस, डीबीएस, IDFC फर्स्ट बैंक, यस बैंक, फेडरल बैंक और J&K Bank कार्ड पर 10% तक कैशबैक या 8 महीने की जीरो डाउन पेमेंट और वीवो V-अपग्रेड प्रोग्राम के तहत 10% तक एक्सचेंज बोनस मिलेगा
- 1 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है।
- वीवो V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40% तक छूट मिल रही है।
- वीवो V50 के साथ वीवो TWS 3e सिर्फ 1,499 रुपये में मिल जाएंगे।
- 1199 रुपये के प्रीपेड प्लान पर 2 महीने के लिए 10 OTT ऐप्स के साथ फ्री प्रीमियम जियो एक्सेस।
वीवो V50 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- इसमें 6.77 इंच की FHD+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।
प्रोसेसर- स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ Adreno 720 GPU मिलता है।
कैमरा- 50MP रियर (OIS, ZEISS ऑप्टिक्स) + 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP फ्रंट कैमरा, दोनों 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ।
बैटरी- 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स- फोन में IP68+IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, 5G सपोर्ट, एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








