आज भारत में Vivo V50 होगा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम और क्या उम्मीद करें
Vivo V50 को आज भारत में प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्लिम डिजाइन, Zeiss कैमरा, क्वाड-कवर्ड डिस्प्ले और एक बड़ी बैटरी जैसी कई खूबियां होंगी।
Vivo ने फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा करते हुए इसके बारे में टीज करना शुरू कर दिया है। इस स्मार्टफोन का उद्देश्य यूजर्स को एक अच्छी गुणवत्ता वाला अनुभव देना है, जो प्रीमियम और मॉर्डन टेक्नोलॉजी का संयोजन होगा।

Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन
वीवो वी50 की फिलहाल डिस्प्ले साइज का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसमें 41 डिग्री कर्वेचर वाला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 दे सकती है, जो Vivo V40 जैसा ही होगा।
कैमरे सेटअप की बात करें तो इस फोन में OIS, ऑरा लाइट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
अपने इस डिवाइस में वीवो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला 6,000mAh की बैटरी दे सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह 6,000mAh की बैटरी के साथ सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा।
वीवो वी50 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15-आधारित फनटच OS 15 पर रन करेगा। इसके अलावा इसमें AI ट्रांसक्रिप्ट, AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन और सर्किल टू सर्च जैसे AI फीचर्स मिलने की भी पुष्टि की गई है।
भारत में Vivo V50 की संभावित कीमत
भारत में Vivo V50 की कीमत 40,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है, खास तौर पर बेस मॉडल की कीमत लगभग 37,999 रुपये तय की जा सकती है। इसके अन्य वेरिएंट की कीमत भी 50,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।
Vivo V50 में स्लिम बॉडी और कवर्ड डिजाइन होगा। यह फोन टाइटेनियम ग्रे, रेड रोज और स्टारी ब्लू तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ भी आएगा, जिससे यह अधिक टिकाऊ होगा।
Vivo V50 की भारत में उपलब्धता
Vivo V50 भारत में 17 फरवरी को लॉन्च होगा और यह Amazon, Flipkart और Vivo India की वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा। इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं, जिसमें 1 साल की एकेसटेंडेड वारंटी और 1 साल की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन (V-शील्ड) कम कीमत पर मिलने की भी संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications







