Home
Mobile

Vivo V50 की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस और अन्य डिटेल्स

Vivo V50 सीरीज को हाल ही में सर्टिफिकेशन और रिपोर्ट्स मिलते हुए देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। आधिकारिक घोषणा से पहले एक नई रिपोर्ट ने वीवो V50 के लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा किया है। इस रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo V50 जल्द गी भारत में दस्तक देने वाला है।

Vivo V50 सीरीज की भारत में लॉन्च टाइम लाइन

स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार वीवो वी50 सीरीज भारत में अगले महीने फरवरी 2025 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च होने के लिए तैयार है। सबसे पहले 18 फरवरी को बेस Vivo V50 मॉडल लॉन्च होगा, जबकि प्रीमियम V50 Pro की लॉन्च डेट में देरी हो सकती है। यह जानकारी पहले सामने आई रिपोर्ट्स से मिलती जुलती है।

Vivo V50 की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, यहां जानें सबकुछ

वीवो V50 का लॉन्च अब पास है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसके टीजर भी जारी करना शुरू करेगी। गौरतलब है कि पिछले साल इसी समय Vivo V40 और V40 Pro का लॉन्च हुआ था और इस बार भी वीवो V50 प्रो की बाद में आने की उम्मीद है। NCC सर्टिफिकेशन से यह भी खुलासा हुआ है कि Vivo V50 को 12GB/256GB और 12GB/512GB दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग और शानदार बैटरी का सपोर्ट भी होगा।

इसके अलावा Vivo V50 में 6,000mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल किए जानें की संभावना है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अफवाहों की मानें तो यह डिवाइस सीधे रीब्रांड के बजाय Vivo S20 का एक संशोधित वर्जन हो सकता है। सर्टिफिकेशन से यह भी पता चलता है कि वीवो V50 में जीस (Zeiss) के साथ रियर कैमरा सपोर्ट होगा, जो कैमरा क्वालिटी को और भी शानदार बना सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V50 India Launch Date Revealed, Check Full Specifications and all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X