Home
Mobile

Vivo V50 का लैंडिंग पेज भारत में हुआ लाइव, डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

Vivo V50 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है, क्योंकि इसका लैंडिंग पेज अब Vivo इंडिया की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते में खासतौर पर 18 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। V50 की माइक्रोसाइट पर इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आई है, जो इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ा रही है।

Vivo V50 डिजाइन

Vivo V50 रोज रेड, स्टारी ब्लू और टाइटेनिय ग्रे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। स्टारी ब्लू वेरिएंट में खूबसूरत स्टारी डिजाइन दिया गया है, जबकि रोज रेड वेरिएंट को भारतीय शादियों के रंगों से प्रेरित कर खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जो इसे एक खास और एलिगेंट लुक देता है।

Vivo V50 डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा

Vivo V50 में शानदार क्वाड-कवर्ड डिस्प्ले है, जिसमें केवल 1.86 मिमी के अल्ट्रा-थिन बेजल हैं, जो एक इमर्सिव और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। स्क्रीन को अपग्रेडेड डायमंड शील्ड ग्लास से सुरक्षा मिलती है, जो इसकी टिकाऊपन को सुनिश्चित करता है। साथ ही डिवाइस IP68/69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित बनाता है।

Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन

Vivo V50 में 6.78-इंच की AMOLED 1.5K 120Hz डिस्प्ले होगी, जो शानदार विजुअल्स और स्मूथ एक्सपीरियंस सुनिश्चित करेगी। इसे पावर देगा स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। Vivo V50 में 50MP का सेल्फी कैमरा है, जिसमें ऑटोफोकस और 92-डिग्री FOV सपोर्ट मिलता है, जो बेहतरीन सेल्फी अनुभव देता है।

डिवाइस के बैक पैनल पर ZEISS को-इजीनियर्ड कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा, 50MP का ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड लेंस और ऑरालाइट LED फ्लैश शामिल है, जो हर शॉट को क्रिस्टल क्लियर और शानदार बनाता है।

Vivo V50 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, लेकिन फिर भी इसका डिजाइन सिर्फ 7.39mm पतला है, जो इसे स्लिम और स्टाइलिश बनाता है। यह डिवाइस Funtouch OS 15 पर आधारित Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें Gemini AI के तहत AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल होंगे, जो उपयोगकर्ता अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत 40,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V50 India Teaser: Design and Key Features Revealed Ahead of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X