Home
Mobile

Vivo V50 लॉन्च डेट कंफर्म, जानें अब तक की सारी डिटेल्स

Vivo ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Vivo V50 17 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर इसके लैंडिंग पेजों ने पहले ही डिवाइस के खास स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा कर दिया है। अब तक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार वीवो वी50 में बेहतरीन कैमरा सेटअप, फास्ट प्रोसेसिंग और आकर्षक डिजाइन जैसी विशेषताएं होंगी।

Vivo V50 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

वीवो वी50 में 6.78 इंच का माइक्रो-क्वाड कवर्ड ओलेड पैनल है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका डिजाइन 7.4mm पतला है और इसमें 6,000mAh तक की एक बड़ी बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन का बिल्ड IP 68/69 रेटेड चेसिस और Schott के नए डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।

Vivo V50 लॉन्च डेट कंफर्म, जानें अब तक की सारी डिटेल्स

वीवो वी50 में आगे की तरफ आटोफोकस सपोर्ट वाला 50MP का कैमरा होगा। पीछे के पैनल पर OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और ऑरा लाइट LED फ्लैश दिया जाएगा। यह डिवाइस Android 15 और Funtouch OS 15 पर चलेगा और इसमें AI-संचालित इमेज एडिटिंग, ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन और रियर-टाइम कॉल ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार वीवो वी50 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट होगा, जिसमें 12GB तक LPDDR4x रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दिया जाएगा। इस डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की उम्मीद भी जताई जा रही है।

भारत में Vivo V50 की संभावित कीमत

Vivo V50 स्मार्टफोन को रोज रेड, वी और टाइटेनियन ग्रे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। भारत में इसकी कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V50 Launch Date Confirmed, All the Details You Need to Know
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X