Vivo V50 स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 और 120Hz कवर्ड AMOLED के साथ लॉन्च, जानें कीमत व सभी फीचर्स
Vivo V50 को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 50MP के दो रियर कैमरे और 50MP का सेल्फी कैमरा है।
फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिले हैं और इसकी 7.39mm की स्लिम प्रोफाइल इसे सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन बनाती है। इसमें कई AI फीचर्स जैसे सर्कल टू सर्च, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, लाइव कॉल ट्रांसलेशन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

भारत में Vivo V50 की कीमत, उपलब्धता
भारत में वीवो V50 के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB/512GB के लिए 40,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 25 फरवरी से फ्लिपकार्ट, अमेजन और वीवो इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध होगा। इसके लिए प्री-बुकिंग अभी शुरू हो चुकी है।
वीवो वी50 की खरीदारी पर ग्राहक Vivo TWS 3e ईयरबड्स को 1,899 रुपये की बजाय 1,499 रुपये में मिल सकता है। यह स्मार्टफोन रोज रेड, स्टारी ब्लू और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Vivo V50 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
वीवो V50 में 6.77 इंच का फुल-एचडी+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश, 4,500 निट्स की पीक लोकल ब्राइटनेस और 387ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आ रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC चिपसेट शामिल किया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
यह एंड्रॉयड 15-आधारित FuntouchOS 15 के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए Vivo V50 में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इस फोन में Vivo का ऑरा लाइट फीचर भी है और यह इरेज 2.0 और लाइट पोर्ट्रेट 2.0 जैसे AI-समर्थित फोटो एडिटिंग फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में सर्किल टू सर्च, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे अन्य AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
इसे पावर देने के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी शामिल की गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, GPS, OTG और USB 3.2 टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications







