Vivo V50: 6000mAh बैटरी और सबसे स्लिम डिजाइन, लीक हुई पूरी स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo बहुत जल्द अपना नया फोन Vivo V50 लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसका डिजाइन पहली बार सामने आया है, वीवो के इस आगामी फोन के डिजाइन की बात करें तो यह चीन में लॉन्च हुए Vivo S20 के समान नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में फोन का रियर डिजाइन दिखता है, जिसमें बदलाव देखे गए हैं। Vivo V40 की तुलना में नया मॉडल अब दो रियर कैमरों के साथ आएगा। टिपस्टर ने फोन की स्पेसिफिकेशंस भी लीक की हैं, जिसमें Snapdragon 7 Gen 3 SoC, 50MP फ्रंट कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी शामिल हैं। Vivo V50 उम्मीद से भी बेहतर हो सकता है।

टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने X पर Vivo V50 के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। नई फोटो में स्मार्टफोन का डार्क रेड (रेड रोज) बैक पैनल दिखाई देता है, जो Vivo S20 से मिलता-जुलता है।
कैमरा सेटअप में दो रियर कैमरे और रिंग-शेप LED फ्लैश यूनिट के साथ पिल-शेप आईलैंड नजर आता है। इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को स्मार्टफोन के राइट साइड फ्रेम पर रखा गया है। इस आकर्षक डिजाइन के साथ Vivo V50 अपने सेगमेंट में धमाल मचा सकता है।
टिपस्टर के अनुसार Vivo V50 स्मार्टफोन 6,000mAh की एक बड़ी के साथ अपने सेगमेंट का सबसे पतला फोन हो सकता है। आपको बता दें, चीन में लॉन्च हुआ Vivo V20 भी 6,500mAh की बैटरी के साथ आता है।
लीक हुई स्पेसिफिकेशंस के अनुसार Vivo 50 में Snapdragon 7 Gen 3 SoC और 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जानें की खबर है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। यह स्मार्टफोन न केवल स्टाइलिश होगा, बल्कि पावरफुल भी होगा।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो Vivo V50 भारतीय बाजार में अगले महीने यानी फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है, और यह 18 फरवरी 2025 को दस्तक दे सकता है। पिछली रिपोर्ट्स से भी यही जानकारी सामने आई थी। जबकि V50 के लॉन्च में कोई देरी नहीं होगी, V50 Pro के लॉन्च को लेकर अभी भी अनिश्चितता है। Vivo V50 के आने से स्मार्टफोन की दुनिया में नया धमाल मच सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








