किफायती Vivo V50e को लॉन्च करने की तैयारी तेज, पावरफुल फीचर्स के साथ एंट्री लेगा फोन
Vivo V50 स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के बाद अब कंपनी Vivo V50e को पेश करने की तैयारी कर रही है। यह Vivo V50 का सस्ता वर्जन होगा, जो पहले ही भारत में उपलब्ध है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में Vivo V50e की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने आई है।
भारत में Vivo V50e की लॉन्च टाइमलाइन लीक
टिप्सटर Yogesh Brar ने Smartprix की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में Vivo V50e के बारे में जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार यह फोन अगले महीने यानी कि अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि सटीक डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Vivo V50e दो कलर ऑप्शन Sapphire Blue और Pearl White में उपलब्ध हो सकता है।

Vivo V50e लीक कीमत
Vivo V50e की कीमत को लेकर एक रिपोर्ट में लीक जानकारी सामने आई है। लीक की मानें तो यह फोन भारत में 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले Vivo V40e को कंपनी ने 28,999 रुपये कीमत में पेश किया था।
Vivo V50e लीक स्पेसिफिकेशन
Vivo V50e के लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक इसमें 6.77 इंच का क्वाड-कवर्ड AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, साथ ही 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा, जबकि 50MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जाएगा। फोन की बैटरी 5600mAh होगी और जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








