Vivo V50e की धमाकेदार एंट्री! प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स; कम दाम AI का भी मजा
Vivo ने अपनी प्रीमियम V-सीरीज में नया स्मार्टफोन vivo V50e लॉन्च कर दिया है। इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो शानदार पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।
फोन को Sapphire Blue और Pearl White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 28,999 रुपये 8GB+128GB वेरिएंट के लिए और 30,999 रुपये 8GB+256GB वेरिएंट के लिए रखी गई है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और अवेलेबिलिटी के बारे में।

डिजाइन और डिस्प्ले
vivo V50e की सबसे बड़ी खूबी इसका 0.739 सेमी पतला बॉडी डिजाइन और 6.77-इंच क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। फोन का बैक पैनल 'डुअल रिंग कैमरा मॉड्यूल' के साथ आता है जो इसे और भी एलिगेंट बनाता है।
कैमरा फीचर्स
फोन में Sony IMX882 सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ Multifocal Pro Portrait कैमरा दिया गया है। इसमें तीन पोर्ट्रेट फोकल लेंथ (1x, 1.5x, 2x) मिलते हैं, जिससे हर शॉट को प्रोफेशनल टच दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए है 50MP Eye-AF ग्रुप सेल्फी कैमरा, जो 92 डिग्री वाइड एंगल और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम दी गई है। यह फोन 5600mAh बैटरी और 90W फ्लैशचार्ज के साथ आता है, जिससे यह लंबे समय तक चलता है और जल्दी चार्ज होता है।
डस्ट-प्रूफ और वॉटर-प्रूफ
वीवो वी50ई को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है। इसके अलावा, यह फोन डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी और ड्रॉप रेसिस्टेंस भी बेहतर होता है।
स्मार्ट AI फीचर्स
फोन में FunTouch OS 15 दिया गया है जो Android 15 पर बेस्ड है। इसमें एआई इरेजर 2.0, सर्कल टू सर्च, लाइव कॉल ट्रांसलेशन, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, एआई नोट असिस्ट और एआई इमेज एक्सपेंडर जैसे कई स्मार्ट फीचर मिलते हैं।
लॉन्च ऑफर्स
फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, लेकिन सेल 17 अप्रैल से शुरू होगी। HDFC और SBI कार्ड्स पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज बोनस, नो कॉस्ट EMI और vivo TWS earbuds में मुफ्त में मिलेंगे। इनकी कीमत 1,499 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications







