वीवो वी5एस सेल्फी स्मार्टफोन की हर बात है खास
वीवो वी5एस सेल्फी स्मार्टफोन के सभी फीचर्स हैं खास, जाने इसकी कीमत।
वीवो वी5एस सेल्फी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन सेल्फी फोकस फोन है, इसकी कीमत 18,990 रुपए रखी गई है। वीवो के इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू कर दिए गए हैं। फोन सेल पर मई 6 से उपलब्ध होगा। वीवो वी5एस का खास मैट ब्लैक वैरिएंट 6 मई से ही मिलेगा जबकि क्राउन गोल्ड कलर वैरिएंट 20 मई से खरीद सकेंगे।

ये तो थी फोन की कीमत और उपलब्धता की बात, अब ध्यान देते हैं फोन के फीचर्स पर। वीवो का यह स्मार्टफोन सेल्फी फोकस तो है ही लेकिन इसके अन्य फीचर्स भी कमाल हैं। फोन के हार्डवेयर से लेकर फोन का डिज़ाइन और लुक भी शानदार है। स्लीक बॉडी डिज़ाइन का यह स्मार्टफोन कवल 154 ग्राम वजन का है।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
वीवो वी5एस स्मार्टफोन में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन दिया गया है। फोन का स्लीक बॉडी लुक काफी आकर्षक है। वीवो के इस फोन में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
शानदार हार्डवेयर
दमदार परफॉरमेंस के लिए फोन में 1.5GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी6750 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी की रैम भी है। वीवो वी5एस 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जबकि मैमोरी कार्ड की मदद से इसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
सेल्फी फोकस फोन वीवो का नया स्मार्टफोन वी5एस एक सेल्फी फोकस स्मार्टफोन है। इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, फोन में 'मूनलाइट ग्लो' दिया है, जिससे सेल्फी और बेहतर होती हैं। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है।
सेल्फी फोकस फोन
वीवो का नया स्मार्टफोन वी5एस एक सेल्फी फोकस स्मार्टफोन है। इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, फोन में 'मूनलाइट ग्लो' दिया है, जिससे सेल्फी और बेहतर होती हैं। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
यह फोन 3000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, ब्लूटूथ 4.0, वाईफाई, माइक्रो यूएसबी ओटीजी, 3.5 mm हैडफ़ोन जैक दिए गए हैं।
अन्य फीचर्स
वीवो वी5 एस एंड्रायड मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ फनटच ओएस 3.0 भी दिया है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। यह डूअल सिम सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








