Vivo V60 vs Oppo Reno 14: मिड-रेंज सेगमेंट में किसका पलड़ा भारी? किसे खरीदना होगा सही फैसला?
Vivo V60 vs Oppo Reno 14: भारत का मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट हमेशा से ही यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प लेकर आता है। इस रेंज में ब्रांड्स जैसे OnePlus, Realme, Oppo, Vivo और iQOO ने अपने-अपने दमदार मॉडल पेश किए हैं। हाल ही में इस सेगमेंट में दो फोन Vivo V60 और Oppo Reno 14 ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है।
एक तरफ Vivo अपने Snapdragon प्रोसेसर के दम पर उतरा है, तो दूसरी तरफ Oppo ने MediaTek चिप के साथ मार्केट में एंट्री मारी है। आइए इन दोनों डिवाइस को कीमत, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर तुलना करते हैं और जानते हैं कि आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन बेहतर रहेगा।

कीमत और स्टोरेज ऑप्शन
Vivo V60 का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में Flipkart पर ₹36,999 में उपलब्ध है। वहीं, Oppo Reno 14 का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹37,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ इनकी कीमतें थोड़ी कम हो सकती हैं।
अगर हम स्टोरेज के हिसाब से तुलना करें, तो Oppo Reno 14 यहां बढ़त बना लेता है क्योंकि यह 256GB स्टोरेज सिर्फ ₹1,000 ज्यादा देकर देता है, जबकि Vivo V60 का यही स्टोरेज वेरिएंट ₹38,999 में आता है।
कैमरा कम्पेरिजन
Vivo V60 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है , जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर (120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) शामिल है। इसमे फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 14 भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP टेलीफोटो सेंसरऔर 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है और इसमें फ्रंट कैमरा भी 50MP का है।
कैमरा सेटअप के मामले में दोनों फोन लगभग बराबर हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि Vivo V60 का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर लंबी दूरी की जूम फोटोग्राफी में थोड़ा बेहतर अनुभव दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V60
- डिस्प्ले: 6.77-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
- पीक ब्राइटनेस: 5000 निट्स
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
- GPU: Adreno 722
- बैटरी: 6500mAh
- चार्जिंग: 90W फास्ट चार्जिंग
Oppo Reno 14
- डिस्प्ले: 6.59-इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350
- GPU: Mali G615-MC6
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 + ColorOS 15
- बैटरी: 6000mAh
- चार्जिंग: 80W फास्ट चार्जिंग
यहां पर Vivo V60 का डिस्प्ले बड़ा और ज्यादा ब्राइट है, साथ ही Snapdragon प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग में MediaTek Dimensity 8350 की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। बैटरी भी थोड़ी ज्यादा है और चार्जिंग स्पीड भी Oppo से तेज है।
कौन सा फोन खरीदें?
अगर आप सिर्फ कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो दोनों ही फोन बेहतरीन तस्वीरें दे सकते हैं। Oppo Reno 14 स्टोरेज के मामले में ज्यादा वैल्यू ऑफर करता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जिन्हें बड़े स्टोरेज की जरूरत है।
लेकिन अगर आपका फोकस बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग पर है, तो Vivo V60 आपके लिए बेहतर डील साबित होगा। Snapdragon चिप के चलते यह फोन लंबे समय तक स्मूथ परफॉर्मेंस दे सकता है।
Oppo Reno 14 बेहतर स्टोरेज वैल्यू, कैमरा परफॉर्मेंस अच्छा फोन है, लेकिन प्रोसेसर मिड-रेंज लेवल का है। वहीं Vivo V60 हाई परफॉर्मेंस, बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले, ज्यादा बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ आता है। अगर आप फोटोग्राफी और स्टोरेज पर जोर देते हैं, तो Oppo Reno 14 चुनें। लेकिन अगर आपको पावरफुल ऑल-राउंडर चाहिए, तो Vivo V60 आपके लिए बेस्ट चॉइस है।


Click it and Unblock the Notifications








