Vivo V60 vs Vivo X200 FE: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर ऑप्शन?
Vivo V60 vs Vivo X200 FE: Vivo अपने V-सीरीज में एक नया मॉडल Vivo V60, 12 अगस्त को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि इसमें Zeiss ब्रांडिंग वाले कैमरे होंगे, जो इसे कैमरा-फोकस्ड फोन बनाते हैं। वहीं, Vivo X200 FE पहले से मार्केट में उपलब्ध है और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है।
वहीं Vivo X200 FE में 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो भी 120Hz रिफ्रेश रेट देता है, लेकिन LTPO तकनीक बैटरी एफिशिएंसी में बेहतर होती है। ऐसे में अगर आप इन दोनों फोन को लेकर कंफ्यूज है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि Vivo V60 या Vivo X200 FE में से आपके लिए कौन सा बेहतर है तो हमने यहां दोनों का डिटेल कंपैरिजन किया है। इससे आप आसानी से समझ सकेंगे कि कौन सा डिवाइस आपकी जरूरत के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन होगा।

Zeiss ऑप्टिक्स की ताकत
Vivo V60 और Vivo X200 FE, दोनों में ही Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप है, लेकिन सेंसर अलग हैं। Vivo V60 में 50MP Sony IMX766 मुख्य कैमरा सेंसर, 50MP Sony IMX882 सेंसर और Zeiss अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इस फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo X200 FE में आपको 50MP का Sony IMX921 मुख्य कैमरा , 50MP IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। इस फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
अगर आपको अल्ट्रा-वाइड पर ज्यादा फोकस चाहिए, तो V60 अच्छा ऑप्शन है, लेकिन X200 FE का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लॉन्ग-ज़ूम फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है।
डिस्प्ले में क्या खास
Vivo V60 में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं Vivo X200 FE में 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो भी 120Hz रिफ्रेश रेट देता है, लेकिन LTPO तकनीक बैटरी एफिशिएंसी में बेहतर होती है। ऐसे में छोटे फोन चाहने वालों के लिए X200 FE बेहतर है, जबकि बड़ा स्क्रीन पसंद करने वालों के लिए V60 अच्छा रहेगा।
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी
दोनों ही फोन IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि दोनों धूल और पानी से अच्छी तरह सुरक्षित हैं।
परफॉर्मेंस: चिपसेट की टक्कर
Vivo V60 में Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर मिलता है, वहीं Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300 Plus (4nm) प्रोसेसर मिलता है। सीधे शब्दों में कहें तो X200 FE का Dimensity 9300 Plus फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस देता है, जबकि V60 का Snapdragon 7 Gen 4 मिड-हाई रेंज के लिए बढ़िया है, लेकिन उतना पावरफुल नहीं है।
RAM और स्टोरेज
Vivo V60 में 16GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप्स और फाइल्स के लिए खूब जगह है। Vivo X200 FE में 12GB से 16GB RAM और 256GB से 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। यानी मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क के लिए दोनों फोन बेहतर ऑप्शन है।
सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी
दोनों फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 के साथ आते हैं और दोनों में ऑप्टिकल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। । Vivo ने 4 मेजर Android अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों फोन में 6,500mAh बैटरी + 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। X200 FE रियल-लाइफ टेस्ट में बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर साबित हुई है। वहीं V60 की बैटरी परफॉर्मेंस को समझने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
Vivo V60 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। यह सीरीज का बेस वेरिएंट है। इसमें 8GB+256GB और 12GB+256GB मॉडल भी लॉन्च हुए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 38,999 रुपये और 40,999 रुपये है। इसका सबसे हाई-एंड मॉडल यानी 16GB+512GB मॉडल 45,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
Vivo X200 FE पहले से ₹45,000-₹48,000 की रेंज में उपलब्ध, लेकिन ज्यादा फ्लैगशिप फीचर्स के साथ ये बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, अल्ट्रा-वाइड कैमरा परफॉर्मेंस और थोड़ा कम बजट में नया फोन चाहिए तो Vivo V60 चुनें । वहीं अगर आपको फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस, पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और ज्यादा RAM और फास्ट स्टोरेज चाहिए तो Vivo X200 FE चुनें।
अगर आपका फोकस पावर और लॉन्ग-ज़ूम फोटोग्राफी है, तो X200 FE बेहतर है। लेकिन अगर आप कैमरा में बैलेंस, बड़ा डिस्प्ले और थोड़ा कम दाम चाहते हैं, तो Vivo V60 सही होगा।


Click it and Unblock the Notifications








