Vivo V60 Launched: 6500mAh बैटरी वाला सबसे पतला फोन, पानी-धूल से नहीं होगा बाल भी बांका!
Vivo ने अपने V लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए भारत में Vivo V60 नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लेटेस्ट फोन पिछले साल आए वीवो वी50 का अपग्रेडेड वर्जन है। नए मॉडल में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, साथ में कुछ चीजें वही बरकरार रखी गई हैं, जो पिछले मॉडल में मिलती हैं।
इसकी सेल 19 अगस्त से वीवो ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। नए फोन में क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है। सब यहां बताने वाले हैं।

Vivo V60: प्राइस और वेरिएंट डिटेल
Vivo V60 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। यह सीरीज का बेस वेरिएंट है। इसमें 8GB+256GB और 12GB+256GB मॉडल भी लॉन्च हुए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 38,999 रुपये और 40,999 रुपये है। इसका सबसे हाई-एंड मॉडल यानी 16GB+512GB मॉडल 45,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
Vivo V60 के टॉप 10 फीचर्स
1. बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले
Vivo V60 में 6.77-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 5,000nits तक की पीक ब्राइटनेस इसे धूप में भी आसानी से पढ़ने लायक बनाती है।
2. प्रीमियम डिजाइन और हल्का वजन
कलर वेरिएंट के हिसाब से वज़न बदलता है-Mist Grey (192g), Auspicious Gold (200g) और Moonlit Blue (201g)। मोटाई 7.65mm से 7.75mm के बीच है, जो हाथ में पकड़ने में कम्फर्टेबल है।
3. पावरफुल प्रोसेसर
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है। इससे बैटरी एफिशिएंसी और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस बेहतर मिलती है।
4. हाई कैपेसिटी RAM और स्टोरेज
Vivo V60 में 16GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप्स और फाइल्स के लिए खूब जगह है।
5. लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट
फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo ने 4 मेजर Android अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
6. एडवांस AI फीचर्स
AI Image Expander, AI Smart Call Assistant, AI Captions और AI-बेस्ड स्पैम कॉल ब्लॉकिंग जैसी स्मार्ट टूल्स मिलते हैं।
7. प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सेटअप
रियर में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा है- 50MP Sony IMX766 मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड।
8. हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा
फ्रंट में 50MP कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
9. बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
6,500mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है, जो लंबा बैकअप और जल्दी चार्जिंग दोनों देती है।
10. ड्यूरेबिलिटी और सिक्योरिटी
फोन में IP68 और IP69 रेटिंग है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। साथ ही, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








