15000 रुपये की छूट पर पहली सेल में खरीदें Vivo X Fold 3 Pro 5G, कम दाम में लें सबसे पतला फोल्डिंग फोन
Vivo X Fold 3 Pro 5G First Sale: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया था।
जिसकी पहली सेल आज से यानी 13 जून से लाइव हो गई है। वीवो का यह यह फोल्डेबल फोन देश में सबसे स्लिम और लाइट वेटेड फोन है। जो महज 236 ग्राम वजन के साथ आता है।

पहली सेल में इस फोन को ग्राहक 15000 रुपये तक की छूट के साथ ले सकेंगे। इस स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart के जरिए की जा रही है। तो आइए आपको इस पर मिलने वाले भी ऑफर्स की डिटेल और इसकी नई कीमत से लेकर उपलब्धता और खासियत बताते हैं।
Vivo X Fold 3 Pro 5G कीमत व ऑफर- वैसे को कंपनी ने अपने इस फोल्डेबल फोन की कीमत 1,59,999 रुपये रखा है। लेकिन पहली सेल के दौरान इसे 15000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर के लिए ग्राहकों को HDFC और SBI बैंक से इसकी खरीदारी करनी होगी।

इतना ही नहीं Flipkart पर इस फोन पर 60,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।इसके साथ ही इस पर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी मिल रहा है। इसे कंपनी ने Celestial Black कलर में उपलब्ध कराया है।
Vivo X Fold 3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन- इस फोन में 8.03 इंच का प्राइमरी 2K रिजॉल्यूशन E7 AMOLED डिस्प्ले है, जो 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन सपोर्ट और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है।
इसमें 6.53 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करने में सक्षम हैं। जबकि, मेन स्क्रीन और कवर स्क्रीन में क्रमशः 91.77 प्रतिशत और 90.92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।
वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो एंड्रॉयड 14 पर फनटच ओएस 14 पर काम करेगा। वहीं कंपनी का अपने इस फोन को लेकर कहना है कि, यह भारत का सबसे हल्का और पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। जिसकी मोटाई 11.2mm और वजन 236 ग्राम है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP वाइड-ऐंगल और 64MP ZEISS टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन AI Night View के साथ कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लेने में सक्षम है। वहीं Handheld Astro मोड के साथ इससे शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5700mAh की बैटरी दी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह फोन देश में सबसे बड़ी बैटरी ऑफर करने वाला पहला फोल्डेबल फोन है।
कनेक्टिविटी के लिए वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, BeiDou, 5G, वाई-फाई 7, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC, A-GPS, OTG और USB टाइप-C पोर्ट मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








