भारत में Vivo के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की कल होगी धमाकेदार एंट्री, इन खास फीचर्स से होगा लैस
Vivo X Fold 3 Pro : स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo कल यानी 6 जून को भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च करने जा रही है।
अगर आप भी फोल्डेबल फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए वीवो या फोन भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको इसके आने से पहले ही इस आगामी फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Vivo X Fold 3 Pro की लॉन्चिंग- वीवो के इस फोल्डेबल फोन X Fold 3 Pro की लॉन्चिंग कल यानी 6 जून 2024 को होने जा रही है। लॉन्चिंग के बाद इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
इसके साथ ही ग्राहक इसे वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स से भी खरीद सकेंगे, जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। कीमत की बात करते हैं, तो Vivo X Fold 3 Pro की देश में क्या प्राइज तय की जाएगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, इसे पहले ही चीनी मार्केट में उतारा जा चुका है। जिसकी कीमत चीनी बाजार में 9,999 युआन (लगभग 1.17 लाख रुपये ) है। उम्मीद की जा रही है कि, इसे कंपनी भारतीय बाजार में 1.5 लाख के आस-पास पेश कर सकती है।
Vivo X Fold 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स- वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में कंपनी 8.03 इंच का एमोलेड पैनल दे सकती है। इसका कवर डिस्प्ले 6.53 इंच का होगा। इसके डिस्प्ले में 2480 x 2200 का रेजॉल्यूशन और साथ ही 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आ सकता है।

कैमरा की बात करें तो वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 64MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








