Vivo X Fold 3 Pro की इंडिया लॉन्च डेट आई सामने, फीचर्स पर से भी उठा पर्दा, यहां जानें सबकुछ
Vivo X Fold 3 Pro: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने Vivo X Fold 3 Pro की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है।
लेकिन Vivo X Fold 3 Pro की भारत में लॉन्च डेट कंपनी की वेबसाइट के जरिए गलती से लीक हो गई है। इतना ही नहीं इसके साथ ही इसमें मिलने वाले फीचर्स पर से भी पर्दा उठ गया है।

दरअसल फोन के प्रोमो पेज पर जारी फुटनोट से इस बात की जानकारी सामने आई है कि, यह डिवाइस जून के पहले हफ्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
अगर Vivo X Fold 3 Pro को भारत में लॉन्च किया जाता है, तो यह पहला वीवो का ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसे चीन से बाहर लॉन्च किया जाएगा। आपको बात दें, इसे चीनी बाजार में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

Vivo ने X Fold 3 Pro को लेकर अपनी इंडिया वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट तैयार की है। यहां लिस्टिंग के डिस्क्लेमर सेक्शन की मानें तो यह फोन 6 जून को देश में पेश किया जाएगा।
हालांकि ये लीक के अनुसार बताई गई डेट है, वीवो ने अभी तक लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया है। आपको बता दें, देश में Vivo X Fold 3 Pro की बिक्री Flipkart के जरिए होगी।

माइक्रोसाइट से यह भी कन्फर्म हो गया है कि, भारत में Vivo X Fold 3 Pro को Celestial Black कलर वेरिएंट में लाया जाएगा। इसमें गूगल के जेमिनी AI की भी फैसलिटी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को कंपनी AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI स्क्रीन ट्रांसलेशन और AI Note असिस्ट जैसे फीचर्स ऑफर करेगी।
गौरतलब है कि,Vivo X Fold 3 Pro को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इसे 8.03 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। वहीं इसका कवर डिस्प्ले 6.53 इंच का है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर काम करता है, जिस पर OriginOS 4 की परत है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट दिया गया है। पावर दे क लिए इस फोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है, 100W की वायर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।
इसकी कीमत की बात करें तो इसके 16GB/ 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (करीब 1 लाख 16 हजार रुपये) तय हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








