Home
Mobile

नए कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ Vivo X Fold 3 Pro, जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदें फोन

Vivo ने जून 2024 में अपने बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 Pro को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय कंपनी ने इसे केवल ब्लैक कलर में ही पेश किया था। लेकिन अब कंपनी ने नया लूनर व्हाइट कलर वेरिएंट भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है।

X Fold 3 Pro में कंपनी ने कलर के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही इसकी कीमत भी पहले के समान ही है। बता दें कि इस फोल्डेबल फोन का नया कलर वेरिएंट आज से यानी 26 सितंबर 2024 से ग्राहकों के लिए खरीद के लिए उपलब्ध है और इसे 6,666 रुपये प्रति माह की ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा। चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

नए कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ Vivo X Fold 3 Pro फोन

Vivo X Fold 3 Pro की कीमत और ऑफर

Vivo X Fold 3 Pro की कीमत 1,59,999 रुपये है और ये केवल एक ही वेरिएंट 16GB+512GB में उपलब्ध है। कंपनी इस फोल्डेबल फोन पर स्पेशल लिमिडेट डील्स भी दे रही है। ग्राहक 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान और जीरो डाउन पेमेंट के साथ केवल 6,666 रुपये प्रति माह के भुगतान का ऑप्शन चुन सकते हैं। अगर आप HDFC, SBI, DBS, IDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इस पर आप 10 प्रतिशत का सीधा कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इस नए वेरिएंट को आप वीवो इंडिया स्टोर, फ्लिपकार्ट समेत कई रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Vivo X Fold 3 Pro के फीचर्स

डिस्प्ले: ये फोल्डेबल फोन ड्यूल-डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 8.03 इंच की इंटरनल डिस्प्ले मिलती है और 6.53 इंच की कवर डिस्प्ले शामिल है। ये फोन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

बैटरी: इस फोन में 5700mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो कि 100 वॉट फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। साथ ही इसमें 50 वॉट वायरलेस फ्लैशचार्ज का सपोर्ट भी शामिल है।

कैमरा: फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके मेन में 50MP का कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा जोड़ा गया है। इसमें एक अन्य 50MP कैमरा सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

अन्य: इस फोन का वजन 236 ग्राम है। फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Vivo X Fold 3 Pro में वीवो का आर्मर आर्केटेक्चर और एक कार्बन फाइबर अल्ट्रा ड्यूरेबल हिंज है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए ये फोन IPX8 रेटिंग प्राप्त है। इन सबके अलावा फोन में Google AI टूल्स का सपोर्ट भी शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo has launched a new color variant of the foldable phone Vivo X Fold 3 Pro, launched in June 2024, in India today. Customers can buy it on zero down payment. Customers are also getting the option of no-cost EMI of Rs 6,666 per month on this.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X