फ्लिपकार्ट पर टीज हुआ Vivo X Fold 3 Pro, शानदार कैमरा के साथ होगा लॉन्च
Vivo बहुत जल्द मार्केट में अपना फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने Vivo X Fold 3 Pro को Flipkart पर ऑफिशियली टीज कर दिया है। यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि यह फोन चाइना में पहले ही पेश किया जा चुका है।
Flipkart पर इस फोल्डेबल फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव की गई है। इसके साथ ही 'The Best Fold Ever' टैगलाइन भी जोड़ी गई है। Flipkart की डेडिकेटेड साइट से पता चलता है कि इस फोन में Zesiss कैमरा दिया जाएगा। टीजर से यह भी पता चलता है कि फोन लाइटवेट डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

Vivo X Fold 3 Pro फोन से पहले से ही चाइना में खरीद के लिए उपलब्ध है। वहीं लोगों का ऐसा मानना है कि यह फोन भारत में इन्हीं सारे स्पेसिफिकेशंस के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री ले सकता है। चाइना में इस फोन को अल्ट्रा थिन डिस्प्ले दी गई है और हिंज कार्बन फाइबर से तैयारी की गई है।
Vivo X Fold 3 Pro फीचर्स
फोल्डेबल फोन की इनर स्क्रीन का साइज 2480 x 2200 रिजॉल्यूशन के साथ 8.03 इंच है। वहीं बाहरी डिस्प्ले 2748 x 1172 रिजॉल्यूशन के साथ 6.53 इंच की दी गई है। यह दोनों ही डिस्प्ले एमोलेड LTPO 120hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश की जाती है, जो कि 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स की है। इसको डॉल्बी विजन, HDR10+ और ZREAL टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है।

फोन में परफॉर्मेंस के लिए Adreno 750 GPU के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस चिपसेट को 1TB UFS4.0 स्टोरेज और 16GB LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में एंड्रॉयड 14 बेस्ड OriginOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलता है। Vivo X Fold 3 Pro में स्टीरियो स्पीकर्स और वायरलेस हाई-फाई ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
कीमत की बात की जाए तो इस फोन की कीमत लगभग 1,17,000 रुपये है। वहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में इस फोन को इसी रेंज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








