Home
Mobile

Vivo X Fold 3 Pro भारत में तगड़े फीचर्स के साथ 6 जून को होगा लॉन्च, जानिएं कीमत और फीचर्स

Vivo X Fold 3 Pro Price in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo भारत में अपने फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है।

कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल X पूर्व में ट्विटर पर खुलासा करते हुए, बताया कि, यह भारतीय बाजार में यह जून के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। इसमें कंपनी क्वालकॉम का हाई-एंड प्रोसेसर शामिल कर सकती है। आइए आपको आगे इसकी संभावित कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

 Vivo X Fold 3 Pro भारत में तगड़े फीचर्स के साथ 6 जून को होगा लॉन्च

Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च डेट- वीवो के इस नए फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 Pro को 6 जून 2024 को लॉन्च किया जाएगा। इसके इवेंट की लाइव इवेंट को आप भी गर बैंठे इसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकेंगे।

Vivo X Fold 3 Pro में क्या कुछ होगा खास- वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो को देश में लाए जाने से पहले ही चीनी बाजार में पेश किया जा चुका है। जिससे यह जानकारी सामने आई है कि, वीवो के इस फोल्डेबल फोन प्राइमरी 8.03-इंच 8T LTPO OLED का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 2480 x 2200 पिक्सल होगा। जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले 2748 x 1172 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ 6.53 इंच का होगा।

दोनों स्क्रीन में यूजर्स को 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें डॉल्बी विज़न का भी सपोर्ट दिया जाएगा। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट शामिल होगा। जो 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज पेयर के साथ आता है।

वीवो के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए OIS सपोर्ट के साथ 50MP VCS बायोनिक ओमनीविज़न OV50H प्राइमरी कैमरा, 50MP सैमसंग JN1 अल्ट्रावाइड लेंस और OIS और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP OV64B टेलीफोटो-पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

 Vivo X Fold 3 Pro भारत में तगड़े फीचर्स के साथ 6 जून को होगा लॉन्च

इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी भी देगी। इसके अलावा, फोन वायरलेस लॉसलेस हाई-फाई ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर से लैस होगा।

Vivo X Fold 3 Pro की भारत में संभावित कीमत- जैसा कि, वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो को चीन में CNY 9,999 (करीब 1,15,450 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इसे देश में 1,00,000 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X Fold 3 Pro to Launch on June 6 in India know expected Price and Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X