Home
Mobile

Vivo X Fold 3 अब भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

Vivo X Fold 3 Launch in India Soon: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने हाल ही में अपना नया लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 सीरीज अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया है। जिसके तहत दो नए हैंडसेट Vivo x fold 3 और Vivo x fold 3 Pro शामिल हैं। अब कंपनी इसके बेस वेरिएंट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

Vivo X Fold 3 अब भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

Vivo X Fold 3 में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और 5,500mAh की बैटरी दे रही है। तो चलिए आपको आगे इस फोन के बारे में सभी डिटेल्स बताते हैं।

Vivo X Fold 3 भारत में लॉन्च - एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपने वीवो एक्स फोल्ड 3 स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है।

Vivo X Fold 3 अब भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है। बता दें, इस मॉडल के इंडस्ट्री में सबसे पतले फोल्डेबल फोन होने का दावा किया जा रहा है। ये आगामी फोन फोल्ड करने पर भी केवल 10.2 मिमी मोटा ही रहेगा।

Vivo X Fold 3 की कीमत - वीवो एक्स फोल्ड 3 को कंपनी तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इसके 12GB + 256GB की कीमत CNY 6,999 यानी करीब 80,000 रुपये, 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 यानी करीब 87,800 रुपये है।

Vivo X Fold 3 अब भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

इसके टॉप वेरिएंट 16GB + 512GB की कीमत CNY 7,999 यानी करीब 93,600 रुपये है। चीन में वीवो एक्स फोल्ड 3 को दो कलर ऑप्शन फेदर व्हाइट और थिन विंग ब्लैक मे खरीदा जा सकता है।

Vivo X Fold 3 के भारत में संभावित फीचर्स- हमने आपको पहले ही बता दिया है कि, इसे चीन में लॉन्च किया जा चुका है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी चीनी वेरियंट के सामान ही भारतीय वेरियंट के फीचर्स हो सकते हैं।
वीवो एक्स फोल्ड 3 को 8.03-इंच 2K E7 AMOLED मेन डिस्प्ले और 6.53-इंच AMOLED कवर स्क्रीन के साथ लाए जाने की उम्मीद है। जिसमें अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS4.0 इनबिल्ट स्टोरेज होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगा। जिसका मेन कैमरा 50MP, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50MP पोर्ट्रेट कैमरा शामिल हो सकता है।

कवर और मेन डिस्प्ले दोनों में 32-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,500mAh की बैटरी दे सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo x fold 3 tipped to launch in india soon check price features and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X