Home
Mobile

Vivo ने एक साथ दो फोल्डेबल फोन्स किए लॉन्च, इन धांसू फीचर्स से हैं लैस, जानें कीमत व उपलब्धता

Vivo New Foldable Phone: स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए फोल्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। जिसे बाजार में Vivo x fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro के नाम से जाना जाएगा। तो चलिए आपको वीवो के इन लेटेस्ट फोल्डेबल फोन की कीमत व स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, इन्हें कंपनी ने चीन में उपलब्ध कराया है। अपने नए फोल्डेबल फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि, वीवो एक्स फोल्ड 3 बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन में सबसे लाइट वेटेड है।

Vivo ने एक साथ दो फोल्डेबल फोन्स किए लॉन्च, इन धांसू फीचर्स से हैं लैस

Vivo x fold 3, Vivo X Fold 3 Pro की कीमत- इस नए फोन्स की कीमत की बात करें तो Vivo x fold 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 यानी कि, (करीब 80,000 रुपये), 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 यानी (करीब 87,800 रुपये) और 16GB + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 7,999 यानी (करीब 93,600 रुपये) है। वहीं इसके टॉप मॉडल 16GB रैम + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 यानी (करीब 1,00,700 रुपये) तय किया गया है।

वहीं Vivo X Fold 3 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 युआन यानी (93,600 रुपये), 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 यानी (करीब 1,00,700 रुपये ) है। ये दोनों फोन्स फेदर व्हाइट और थिन विंग ब्लैक शेड्स दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए गए हैं।

Vivo ने एक साथ दो फोल्डेबल फोन्स किए लॉन्च, इन धांसू फीचर्स से हैं लैस

Vivo x fold 3 सीरीज की खूबियां- इसमें 8.03-इंच का मेन 2K डिस्प्ले दिया गया है, जो E7 AMOLED डिस्प्ले, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। इसके साथ ही इसमें 6.53-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएंगे।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo x fold 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है, एड्रेनो 740 GPU मिलके साथ आता है। जबकि,Vivo X Fold 3 Pro में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है, जो एड्रेनो 750 GPU के साथ आएगा।

Vivo X fold 3 में 16GB तक LPDDR5X रैम, Vivo V2 चिप के साथ आ रहा है, यह 1TB तक UFS4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। वहीं Vivo x fold 3 Pro में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS4.0 स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X fold 3 में ट्रिपल कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें मेन कैमरा 50MP, 50-MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 50MP का पोर्ट्रेट सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं Vivo X Fold 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो 50MP का मेन कैमरा और 64 MP टेलीफोटो सेंसर और 50MP अल्ट्रा सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी की बात करें तो एक्स फोल्ड 3 में 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल रही है, तो वहीं वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,700mAh की लिथियम बैटरी शामिल की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo x fold 3 vivo x fold 3 pro launched in china know price features and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X