Home
Mobile

Vivo X Fold 3 डिस्प्ले, चिपसेट, फास्ट चार्जिंग और बेस्ट कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo कई स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें चीनी मार्केट के लिए फोल्डेबल डिवाइस भी शामिल हैं। अफवाह है कि चीनी स्मार्टफोन दिग्गज अपकमिंग Vivo X100 Pro+ स्मार्टफोन के साथ अपकमिंग Vivo X Fold 3 सीरीज के फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर सकती है। डिजिटल चैट स्टेशन ने पहले वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो फोल्डेबल स्मार्टफोन के चिपसेट डिटेल का खुलासा किया था। टिपस्टर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक नए पोस्ट के जरिए से वेनिला स्मार्टफोन के डिस्प्ले, चिपसेट, फास्ट चार्जिंग, कैमरा और सभी स्पेसिफिकेशन को शेयर किया है।

Vivo X Fold 3 डिस्प्ले, चिपसेट, फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo X Fold 3 के स्पेसिफिकेशन

डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा करते हुए बताया था कि Vivo अपकमिंग Vivo X Fold 3 फोल्डेबल स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ लॉन्च करेगा। चिपसेट TSMC की 4nm के साथ आता है और इसमें 3.3GHz पर एक Cortex X4 कोर, 3.15GHz पर तीन Cortex-A720 कोर, 2.96GHz पर दो Cortex-A720 कोर, 2.26GHz पर दो Cortex-A520 कोर और एक एड्रेनो 750 GPU है।

चिपसेट लगभग 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा करते हुए बताया है कि वीवो प्रो स्मार्टफोन को 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली इनर फोल्डेबल स्क्रीन से लैस करेगा। बताया जा रहा है कि वीवो स्मार्टफोन को एलटीपीओ तकनीक सपोर्ट से लैस कर सकता है।

डिस्प्ले और सेंसर

आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन मौजूदा वीवो एक्स फोल्ड 2 स्मार्टफोन की तुलना में हल्के और पतले हैं। लीक में दावा किया गया है कि अपकमिंग एक्स फोल्ड 3 सीरीज का वजन 250 ग्राम से कम होगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया कि वीवो अंदर और बाहरी डिस्प्ले को अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस करेगा।

Vivo अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर से लैस करेगा। प्राइमरी सेंसर एक अल्ट्रावाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ जुड़ जाएगा। वीवो अपकमिंग वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो स्मार्टफोन को अपकमिंग सोनी LYT 900 सेंसर के साथ शिप कर सकता है।

बैटरी

OPPO ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह फाइंड एक्स7 सीरीज के स्मार्टफोन को उसी सेंसर के साथ शिप करेगा। डिजिटल चैट स्टेशन का कहना है कि अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट करेगा।

टिपस्टर ने अभी तक अपकमिंंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में खुलासा नहीं किया है। वीवो अपकमिंग लॉन्च इवेंट में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 SoC के साथ वीवो पैड 3 भी लॉन्च करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The Chinese smartphone giant may introduce the upcoming Vivo X Fold 3 series of foldable smartphones along with the upcoming Vivo X100 Pro+ smartphone. Digital Chat Station previously revealed the chipset details of the Vivo X Fold 3 Pro foldable smartphone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X