Vivo X Fold 3, X Fold 3 Pro स्मार्टफोन इस प्रोसेसर से होगा लैस, लॉन्च से पहले जानकारी आई सामने
Vivo Upcoming Smartphones in 2024: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) जल्द ही अपना नया फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro लॉन्च करने जा रह है। जिसे सबसे पहले चीनी बाजार में पेश किया जाएगा। ये फोन्स मार्केट में Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro के नाम से दस्तक देंगे। फिलहाल इस फोन को लेकर अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इनमें शामिल किए जाने वाले प्रोसेसर की डिटेल लीक हो गई है। जिसके अनुसार वीवो अपने इन फोन्स को अब तक के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस कर सकता है। इसके साथ ही टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने X Fold 3 को लेकर एक खास जानकारी को भी शेयर किया है।

हालांकि अपने लेटेस्ट लीक में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, टिप्सटर द्वारा शेयर की गई जानकारी वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल फोन सीरीज का ही है। शेयर डिटेल के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि, X Fold 3 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और X Fold 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो इस आगामी फोल्डेबल फोन में कंपनी एलटीपीओ आंतरिक स्क्रीन दे सकती है, जो 2K रिज़ॉल्यूशन और ए का सपोर्ट करेंगी। इसके साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए वीवो फोल्ड 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकता है। जो 50MP OIS-सपोर्ट के साथ मेन कैमरा, एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड यूनिट से लैस होगा। रिपोर्ट की मानें तो आगामी स्मार्टफोन प्राइमरी लेंस के रूप में Sony LYT-900 कैमरा सेंसर से लैस होगा।
लॉन्चिंग की बात करे तो कुछ रिपोट्स में दावा किया गया है कि, Vivo X Fold 3, X Fold 3 Pro और Pad 3 टैबलेट को साल की पहली तिमाही यानि कि, मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, इस डिवाइस को सबसे पहले चीन में लाया जा रहा है, इसके बाद ग्लोबल लॉन्च की शुरुआत की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








