Home
Mobile

Vivo X Fold 4: 6,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite, लॉन्च में हो सकती है देरी

Vivo ने इस साल चीन में Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे Snapdragon 8 Gen 2 और 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया गया है।

वहीं अब Vivo X Fold 4 को लेकर डिटेल्स लीक हो रही हैं। प्रसिद्ध टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने इस नए लीक में X Fold 4 की खास स्पेसिफिकेशंस और संभावित लॉन्च टाइमफ्रेम का खुलासा किया है।

Vivo X Fold 4 लॉन्च में हो सकती है देरी, यहां जानें सभी डिटेल

सामने आई लीक की मानें तो Vivo X Fold 4 में डुअल अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। एक फ्रंट डिस्प्ले के लिए और दूसरा इंटरनल फोल्डेबल स्क्रीन के लिए। कैमरा सेटअप में एक बड़ा सर्कल मॉड्यूल है, जिसमें तीन 50MP सेंसर शामिल है।

एक मानक सेंसर, एक 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस जो बेहतरीन फोटोग्राफी कैपेसिटी ऑफर करता है। इसके अलावा डिवाइस में प्रेशर-सेंसिटिव थ्री-स्टेज बटन है, जो Vivo स्मार्टफोन में पहली बार देखने को मिलेंगे।

Vivo X Fold 4 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में हल्के और पतले डिजाइन पर जोर दिया गया है, जिससे यह फोल्डेबल फोन की दुनिया में एक नया मानक स्थापित करने का उद्धेश्य रखता है।

इसके पतले प्रोफाइल के बावजूद, इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस को IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी प्राप्त है, जो इसकी टिकाऊपन को बढ़ाता है।

अफवाहों के अनुसार Vivo X Fold 4 का केवल एक वर्जन लॉन्च किया जाएगा। जबकि, इस साल Vivo ने X Fold 3 और X Fold 3 Pro को पेश किया है, अगले साल कंपनी Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित एकमात्र फोल्डेबल X Fold 4 को लॉन्च कर सकती है।

वहीं पिछली लीक के अनुसार Vivo X Fold 4 का लॉन्च 2025 की पहली तिमाही में होने की उम्मीद थी। हालांकि, DCS के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार फोन के आगमन में देरी हो सकती है, और अब संभावना है कि, यह 2025 की दूसरी तिमाही में ऑधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X Fold 4 Leak: 6,000mAh Battery Snapdragon 8 Elite and Launch Delay Confirmed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X