Vivo X Fold 5: पहला Android फोन जो करेगा Apple Watch को सपोर्ट, जानें इसके खास फीचर्स
Vivo X Fold 5 Launch: Vivo जल्द ही अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 को 25 जून को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। इस लॉन्च को खास बनाने वाली सबसे बड़ी वजह यह है कि यह स्मार्टफोन पहला Android डिवाइस होगा, जो Apple Watch के साथ काम करेगा।
अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह Android और Apple डिवाइसेज के बीच की दीवार को तोड़ सकता है और यूजर्स को दोनों प्लेटफॉर्म के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगा। यहां हम इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Apple Watch के साथ मिलेगा कनेक्शन
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी दी है कि Vivo X Fold 5 में ऐसे फीचर्स शामिल होंगे, जो इसे Apple डिवाइसेज के साथ बेहतर तरीके से जोड़ेंगे।
इस फोन में यूजर्स को Apple Watch से कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन मिलेंगे, साथ ही हेल्थ डेटा भी Vivo Health ऐप के जरिए ट्रैक किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, यूजर्स अपने iCloud अकाउंट से डायरेक्ट फाइल एक्सेस कर पाएंगे। यह ठीक वैसे ही काम करेगा, जैसे iPhone या Mac पर करता है।
यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो iPhone के साथ Android फोन भी इस्तेमाल करते हैं या फिर Apple Watch रखते हैं लेकिन Android प्लेटफॉर्म पर स्विच करना चाहते हैं।
MacBook के लिए सेकंड स्क्रीन
Vivo X Fold 5 में एक और दिलचस्प फीचर आ सकता है। इसे MacBook के लिए सेकंड स्क्रीन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह फीचर उन प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है, जो मल्टीटास्किंग या बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। इससे Mac और Android यूजर्स के लिए एक नया ब्रिज बन सकता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन के मामले में Vivo X Fold 5 अपने पिछले वर्जन X Fold 3 से हल्का और पतला होगा। इसकी मोटाई केवल 4.3mm और वजन लगभग 209 ग्राम बताया जा रहा है।
फोन में 8T LTPO टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्ले पैनल होंगे, जो मुख्य और कवर स्क्रीन दोनों में उपयोग किए जाएंगे। इसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जा सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी।
कैमरा और परफॉर्मेंस
Vivo X Fold 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें तीनों लेंस 50MP के होंगे। वहीं, फ्रंट में डुअल 32MP कैमरे होंगे, जिससे वीडियो कॉलिंग और सेल्फी का अनुभव बेहतरीन रहेगा।
फोन में Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा, जो परफॉर्मेंस के मामले में किसी भी टॉप-एंड डिवाइस को टक्कर देगा।

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसका मतलब है कि बैटरी बैकअप भी शानदार रहेगा और चार्जिंग में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।
गेम-चेंजर डिवाइस
Vivo X Fold 5 एक गेम-चेंजर डिवाइस हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो Apple और Android दोनों की दुनिया से जुड़ना चाहते हैं। Apple Watch सपोर्ट, iCloud इंटीग्रेशन और Mac के साथ सेकंड स्क्रीन जैसा फीचर इसे बाकी फोल्डेबल फोनों से काफी अलग बनाता है।
अब देखना यह है कि भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा और क्या Apple वास्तव में इसके लिए सपोर्ट देता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








