Vivo X Fold 5 vs Galaxy Z Fold 7: AI फोल्डेबल की शुरू जंग; क्या Vivo ने मल्टीटास्किंग में मार ली है बाजी?
Vivo X Fold 5 vs Samsung Galaxy Z Fold 7: भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन अब सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट नहीं रहे बल्कि वे प्रोडक्टिविटी और AI-इनेबल मल्टीटास्किंग के नए स्टैंडर्ड तय कर रहे हैं। हाल ही में Samsung ने Galaxy Z Fold 7 को लॉन्च किया और उसके ठीक बाद Vivo ने X Fold 5 के साथ बाजार में दस्तक दी। दोनों फोन प्रीमियम रेंज में हैं, लेकिन एक खास फर्क है, जो कम ही लोगों ने नोटिस किया और वो AI-इनेबल मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस है।
अब सवाल उठता है कि दोनों में कौन सा डिवाइस आपकी जरूरत के हिसाब से मल्टीटास्किंग होगा और बेहतर ऑप्शन के रूप में सामने आएगा।

Vivo X Fold 5: AI और पावर का स्मार्ट मेल
Vivo X Fold 5 की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी और AI फीचर्स का कॉम्बिनेशन है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Funtouch OS 15 में कस्टम AI फीचर्स मिलते हैं, जैसे Smart Call Assistant और AI Meeting Assistant जो आपकी नोट्स को ऑडियो से टेक्स्ट में बदल सकता है। यह बिजनेस यूजर्स के लिए एक गेम-चेंजर हो सकता है।
इतना ही नहीं, Vivo ने Zeiss ऑप्टिक्स के साथ फोटोग्राफी को AI से बेहतर किया है। फोन 20MP फ्रंट कैमरे के साथ डुअल स्क्रीन प्रीव्यू देता है, जिससे वीडियोकॉल्स या सेल्फी शॉट्स प्रोफेशनल दिखते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7: पावरफुल हार्डवेयर पर लीमिटेड सॉफ्टवेयर?
दूसरी ओर, Galaxy Z Fold 7 एक बेहद पॉवरफुल डिवाइस है, जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 1TB स्टोरेज और 200MP का कैमरा सिस्टम है। यह हार्डवेयर के मामले में Vivo से काफी आगे लगता है। लेकिन जब बात आती है AI-फीचर्स और मल्टीटास्किंग UI की, तो Samsung अभी भी Bixby और बेसिक Android One UI एक्सपीरियंस पर टिका है।
भले ही Samsung का Now Bar और Gemini AI सपोर्ट जरूर है, लेकिन ये अभी उतने पॉलिश्ड नहीं लगे जितने Vivo के कस्टम फोल्डेबल एक्सपीरियंस में हैं। Samsung का UI मल्टी-विंडो सपोर्ट देता है, लेकिन AI के सहारे आपके काम को ऑटोमैटिकली मैनेज या सजेस्ट नहीं करता।

क्या है असली फर्क?
| फीचर | Vivo X Fold 5 | Samsung Z Fold 7 |
| AI Meeting / Call Assistant | उपलब्ध | नहीं |
| बैटरी | 6000mAh (80W) | 4400mAh (25W) |
| Weight & Portability | 217g, 4.3mm unfold | 215g, 4.2mm unfold |
| AI फोटो/वीडियो एडिटिंग | Zeiss + AI कैमरा ट्यूनिंग | बेसिक कैमरा सॉफ़्टवेयर |
| Price | ₹1,49,999 | ₹1,74,999 |
किन यूजर्स के लिए कौन बेहतर?
अगर आप बिजनेस प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स है तो Vivo X Fold 5 आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसकी बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा AI सपोर्ट और स्मूद AI मल्टीटास्किंग इसे प्रोफेशनल के लिए सही ऑप्शन बनाते हैं।
वहीं अगर आप हार्डकोर यूज़र्स और गेमर्स है तो Samsung Galaxy Z Fold 7 आपके लिए अधिक उपयोगी हो सकता है। यह दमदार प्रोसेसर, बड़ी इंटरनल स्टोरेज और रिफाइन्ड डिजाइन के साथ आता है।
Samsung Z Fold 7 भले ही अपनी 200MP कैमरा पावर और सुपर AMOLED डिस्प्ले से धमाल मचा रहा हो, लेकिन Vivo X Fold 5 के AI-ड्रिवन एक्सपीरियंस , लंबे बैकअप और स्मार्ट फीचर्स इस मुकाबले को दिलचस्प बना देते हैं। आने वाले समय में, फोल्डेबल फोन्स की दौड़ सिर्फ हार्डवेयर तक सीमित नहीं रहेगी। असली गेम वो ब्रांड जीतेगा, जो AI को बेहतर तरीके से आम यूज़र के लिए कस्टमाइज कर सके।


Click it and Unblock the Notifications








