Vivo का कौन सा लेटेस्ट फोन है ज्यादा दमदार; किसे खरीदना होगा आपके लिए फायदेमंद
Vivo X Fold 5 vs Vivo X200 FE: Vivo ने भारत में अपनी नई पीढ़ी के फोल्डेबल और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE लॉन्च कर दिए हैं । दोनों ही डिवाइसेज दमदार स्पेसिफिकेशंस, प्रीमियम डिजeइन और हाई-एंड फीचर्स के साथ आते हैं। एक तरफ जहां X Fold 5 अपने अल्ट्रा-स्लिम फोल्डेबल डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ के लिए चर्चा में है, वहीं X200 FE अपनी कॉम्पैक्ट बॉडी में पावरफुल परफॉर्मेंस और ZEISS कैमरा के साथ एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरा है।
आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या फर्क है और कौन किस यूजर के लिए बेस्ट रहेगा। यहां हम दोनों डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानेंगे।

डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo X Fold 5
- अनफोल्डेड मोटाई: सिर्फ 4.3mm
- वजन: 217 ग्राम
- कवर डिस्प्ले: 6.53 इंच LTPO 8T OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस
- इनर डिस्प्ले: 8.03 इंच 2K+ E7 OLED, 120Hz, 4500 निट्स ब्राइटनेस
Vivo X200 FE
- डिस्प्ले: 6.31 इंच ZEISS Master AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस
- कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन
- IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस
जहां X Fold 5 एक टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन का एक्सपीरियंस देता है, वहीं X200 FE उन यूज़र्स के लिए बेहतर है जो कॉम्पैक्ट लेकिन प्रीमियम फोन चाहते हैं।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
X Fold 5
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3
- RAM: LPDDR5X
- स्टोरेज: UFS 4.1
- स्पेशल AI फीचर्स: स्मार्ट कॉल असिस्टेंट, ऑडियो-टू-टेक्स्ट, AI मीटिंग असिस्टेंट
X200 FE
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9300+
- RAM: 12GB/16GB LPDDR5X
- स्टोरेज: 256GB/512GB UFS 3.1
X Fold 5 पावर यूज़र्स के लिए बेस्ट है जो मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स का फायदा उठाना चाहते हैं। वहीं X200 FE भी हाई परफॉर्मेंस देता है लेकिन फोल्डेबल से थोड़ा पीछे रहता है।
कैमरा कंपैरिजन
X Fold 5
- 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर
- 50MP अल्ट्रा-वाइड Samsung JN1
- 50MP ZEISS टेलीफोटो (Sony IMX882) 3x ऑप्टिकल ज़ूम
X200 FE
- 50MP Sony IMX921 प्राइमरी
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (Sony IMX882) 3x ज़ूम
- 8MP अल्ट्रा-वाइड
- 50MP AF फ्रंट कैमरा
दोनों फोन ZEISS ऑप्टिक्स से लैस हैं लेकिन X200 FE का फ्रंट कैमरा ज्यादा पावरफुल है, वहीं Fold 5 का सेटअप ज़्यादा प्रोफेशनल फोटो और वीडियो के लिए उपयुक्त है।
बैटरी और चार्जिंग
X Fold 5
- बैटरी: 6000mAh
- चार्जिंग: फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (स्पेसिफिक डेटा नहीं बताया गया)
X200 FE
- बैटरी: 6500mAh
- चार्जिंग: 90W फ्लैश चार्जिंग
X200 FE बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग के साथ ज्यादा बेहतर लगता है, लेकिन X Fold 5 भी लंबे समय तक चलने वाली बैटरी प्रदान करता है।
भारत में कीमत और उपलब्धता
Vivo X Fold 5
इस प्रीमियम स्मार्टफोन को ₹1,49,999 की कीमत पर 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन फिलहाल Titanium Grey कलर में उपलब्ध है और कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि ओपन सेल 30 जुलाई 2025 से शुरू होगी
Vivo X200 FE
- 12GB + 256GB: 54,999 रुपये
- 16GB + 512GB: 59,999 रुपये
- कलर ऑप्शन: Amber Yellow, Frost Blue, Luxe Grey
- सेल शुरू: 23 जुलाई से Flipkart और Vivo E-store पर

कौन सा फोन किसके लिए है?
Vivo X Fold 5 किसके लिए है?
- बिजनेस प्रोफेशनल्स और मल्टीटास्किंग यूज़र्स के लिए
अगर आप एक साथ कई ऐप्स पर काम करते हैं, वीडियो एडिटिंग या डॉक्यूमेंट हैंडलिंग करते हैं, तो Fold 5 का बड़ा 8.03-इंच 2K+ फोल्डेबल डिस्प्ले आपको एक टैबलेट जैसा अनुभव देगा।
- हाई-एंड परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए
Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और LPDDR5X RAM के साथ यह फोन हैवी गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग और AI टूल्स के लिए परफेक्ट है।
- क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और फोटोग्राफी लवर्स के लिए
50MP ZEISS ट्रिपल कैमरा सेटअप, 3x ऑप्टिकल ज़ूम और फोल्डेबल व्यू के साथ यह कैमरा फोन अलग-अलग एंगल से शूटिंग के लिए शानदार है।
- प्रीमियम डिजाइन और स्टाइल चाहने वालों के लिए
3mm की अल्ट्रा थिन बॉडी और iPhone जैसे Shortcut बटन इसे शानदार लुक और फंक्शन देता है।
Vivo X200 FE किनके लिए बेहतर है?
- कॉम्पैक्ट और पॉकेटेबल फ्लैगशिप की तलाश करने वालों के लिए
अगर आप छोटे और हल्के फोन पसंद करते हैं लेकिन फीचर्स से कोई समझौता नहीं चाहते, तो X200 FE का 6.31-इंच AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।
- कैजुअल यूजर्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए
50MP ZEISS ट्रिपल कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम इसे एक शानदार कैमरा फोन बनाते हैं। सोशल मीडिया, Reels, और व्लॉगिंग के लिए आदर्श।
- बजट फ्रेंडली फ्लैगशिप चाहने वालों के लिए
55,000 रुपये के करीब मिलने वाला यह फोन Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। गेमिंग, विडियो स्ट्रीमिंग और डेली टास्क आसानी से कर लेता है।
- स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए
जो लोग प्रीमियम कैमरा, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं लेकिन बिना 1 लाख खर्च किए।
Vivo X Fold 5 और X200 FE दोनों ही अपने सेगमेंट में बेस्ट ऑफर्स हैं। जहां Fold 5 प्रीमियम, इनोवेटिव और मल्टीटास्किंग फोल्डेबल है, वहीं X200 FE एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप है जो हाई परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा एक्सपीरियंस देता है। आपकी जरूरतों और बजट के आधार पर दोनों में से किसी एक को चुनना आसान हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








