Home
Mobile

भारत में Samsung को टक्कर देने आ गया Vivo का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold3 Pro, जानिए कीमत

Vivo X Fold3 Pro Price in India: वीवो ने आखिरकार अपने वादे अनुसार भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आज यानी 6 जून 2024 को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया है।

भारतीय बाजार में Vivo के इस फोन का सीधा मुकाबला सैमसंग के फोल्डेबल (Samsung Foldbale) फोन से होगा। वीवो एक्स फोल्ड3 प्रो स्मार्टफोन में आपको फोटोग्राफी के लिए Zeiss के साथ पार्टनरशिप में कैमरा मिल रहा है।आइए अब आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

भारत में Samsung को टक्कर देने आ गया Vivo का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन

Vivo X Fold3 Pro की भारत में कीमत- वीवो एक्स फोल्ड3 प्रो स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो फिलहाल इसे कंपनी ने सिंगल रैम व स्टोरेज वेरियंट 16GB/512GB स्टोरेज में पेश किया है।

जिसकी कीमत 1,59,999 रुपये है। इस फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है। अगर आप भी इसे बुक करना चाहते हैं, तो वीवो इंडिया वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

भारत में Samsung को टक्कर देने आ गया Vivo का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन

यह हैंडसेट 13 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शुरुआती ऑफर के तौर पर कंपनी HDFC और SBI कार्ड से भुगतान करने पर इस फोन पर15,000 रुपये तक का बैंक ऑफर दे रहा है।

इसके साथ ही ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी इस पर उपलब्ध कराया गया हैं।

भारत में Samsung को टक्कर देने आ गया Vivo का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन

Vivo X Fold3 Pro फीचर्स व स्पेक्स- यह फोन में 8.03 इंच का प्राइमरी 2K (2,200x2,480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन E7 AMOLED डिस्प्ले है, जो 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विज़न सपोर्ट और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है।

इसमें 6.53 इंच (1,172x2,748 पिक्सल) AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करने में सक्षम हैं। जबकि, मेन स्क्रीन और कवर स्क्रीन में क्रमशः 91.77 प्रतिशत और 90.92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो एंड्रॉयड 14 पर फनटच ओएस 14 पर काम करेगा। वहीं कंपनी का अपने इस फोन को लेकर कहना है कि, यह भारत का सबसे हल्का और पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। जिसकी मोटाई 11.2mm और वजन 236 ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP वाइड-ऐंगल और 64MP ZEISS टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन AI Night View के साथ कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लेने में सक्षम है। वहीं Handheld Astro मोड के साथ इससे शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5700mAh की बैटरी दी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह फोन देश में सबसे बड़ी बैटरी ऑफर करने वाला पहला फोल्डेबल फोन है।

कनेक्टिविटी के लिए वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, BeiDou, 5G, वाई-फाई 7, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC, A-GPS, OTG और USB टाइप-C पोर्ट मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo x fold3 pro launched in india Know price specifications and sale date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X