Home
Mobile

Vivo X100 सीरीज की भारत में आज से बिक्री शुरू, जानें लॉन्च ऑफर, कीमत और सभी डिटेल

Vivo X100 Series Price: वीवो ने साल की शुरूआत में ही अपने भारतीय यूजर्स के लिए Vivo X100 सीरीज को लॉन्च किया था। जिसके तहत कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन Vivo X100 और Vivo X100 Pro को पेश किए थे। इन दोनों स्मार्टफोन की आज यानि कि, 11 जनवरी पहली सेल शुरू हो रही है। वीवो के इन लेटेस्ट फोन्स को ग्राहक वीवो स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत और लॉन्च ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo X100 सीरीज की भारत में बिक्री शुरू, जानें लॉन्च ऑफर व कीमत

Vivo X100 सीरीज की कीमत व ऑफर

Vivo X100 के 12GB + 256GB स्टोरेज को 63,999 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया गया है। वहीं इसके 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट को की कीमत 69,999 रुपये है। इसे कंपनी ने स्टारगेज़ ब्लू और एस्ट्रॉड ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। बात अगर Vivo X100 प्रो की करें तो इसे कंपनी ने 16GB रैम और 512GB स्टोरेज सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया है, जिसकी कीमत 89,999 रुपये है। इसे ग्राहक केवल एस्ट्रॉड ब्लैक कलर में दी खरीद सकता है।

लॉन्च ऑफर के तौर पर इन फोन्स को पहली सेल में बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक इन फोन्स की खरीदारी वीवो HDFC, ICICI और SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए करता है तो वह इस पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकता है। जिसके बाद वीवो एक्स 100 के 256GB वेरिएंट की कीमत 57,600 और 512GB वेरिएंट की कीमत 63,000 रुपये हो जाएगा। वहीं वीवो एक्स100 प्रो को महज 81,000 रुपये में खरीद सकता है। इसके अलावा अगर कस्टमर वीवो स्टोर से इन फोन्स की खरीदारी करता है तो वह 8000 रुपये का एक्सचेंज बोनस का भी लाभ ले सकता है।

Vivo X100 सीरीज के स्पेक्स

इस सीरीज के दोनों मॉडल्स को 6.7 इंच की एलटीपीओ एमोलेड, फुलएडी प्लस डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहे हैं। इसके अलावा इन दोनों फोन को MediaTek Dimensity 9300 SoC चिपसेट से पैक्ड किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें फनटचओएस 14 का इस्तेमाल किया गया है, जो एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है।

Vivo X100 में फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को Sony IMX920 सेंसर वाला 50MP + 50MP + 64MP कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है।

वहीं X100 Pro में फोटोग्राफी के लिए Sony IMX989 सेंसर वाला 50MP + 50MP + 50MP कैमरा सेटअप मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें वीवो ने 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo X100 series was launched in India just a few days ago. The sale of both the phones of this series has started from today. Let us tell you the details of the launch offer and price of this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X